रिपोर्ट आरिफ कुरैशी
रामगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को रामगढ़ शहर अंतर्गत थाना चौक अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रामगढ़ उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता दीप्ति प्रियंका कुजूर, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता जिला कल्याण पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती इंदु प्रभा खलखो,
जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत सहित जिले के अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर उपायुक्त ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सभी जिले वासियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में शामिल करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सद्भाव का उनका संदेश आज भी हमें एक बेहतर समाज की ओर प्रेरित करता है।

