चार दशक से मां नवरात्र का होता आया है पाठ
भुरकुंडा (रामगढ़)। सयाल मोड़ भुरकुंडा स्थित मां शीतला मंदिर में चार दशक से भी अधिक समय से दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर मां नवरात्र का पाठ होते आया है। शारदीय और चैत मास के दोनो नवरात्रा में कलश स्थापना और नव कन्या पूजन की जाती है। मां शीतला मंदिर में नवमी को पुष्पांजलि हवन के साथ नवरात्र पूजन का समापन हुआ।
हवन के बाद नौ कन्याओं को पूजन कर भोजन करवाया गया। इस दौरान पुरोहित राम कुमार पाठक द्वारा भगवती पाठ, हवन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। मौके पर उत्तम सिन्हा, शंकर सिंह, राजन सिंह, विनोद सिंह सहित दर्जनों भक्त उपस्थित थें।

