भुरकुंडा (रामगढ़)। जेएम महाविद्यालय प्रांगण में शनिवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय सरोज कुमार सिंह की दिनांक 29 सितम्बर 2025 को हृदयाघात से हुई आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन रखकर स्व. सरोज सिंह जी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना से हुई।
इस दौरान सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मीगण उपस्थित रहे और उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। महाविद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें।
