रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। प्रखंड कांग्रेस कमेटी डाड़ी की ओर से जयप्रकाश भाई पटेल को हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। कमेटी के सदस्यों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने जिले को एक ऊर्जावान और सक्षम नेता के रूप में नया अध्यक्ष प्रदान किया है।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार, शशिभूषण सिंह, प्रणव चक्रवर्ती, सी.एच.पी. यादव, कमल पासवान, रमेश कुमार, गोपाल शर्मा, लोकेश सोनी, सुबोध प्रजापति, मोहम्मद सरफुद्दीन, हैदर अली, लालधन महतो, शिवनारायण महतो, गोविंद साव, ललिता देवी, राजकुमारी देवी सहित सभी सदस्यों ने अपने नए जिला अध्यक्ष का स्वागत किया और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

