प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा दिलाने का प्रयास होगा – मुखिया देवकी
रजरप्पा। बुधवार को हजारीबाग जिला मुखिया संघ उपाध्यक्ष सह चुरचू प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष व बहेरा पंचायत मुखिया देवकी महतो के अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन को लेकर हुई बैठक उपायुक्त हजारीबाग के पत्रांक 487 (मु०)/सी० दिनांक 6/10/2025 के द्वारा अत्याधिक बारिश के कारण हुए नुकसान/ क्षतिपूर्ति आकलन हेतू आपदा शिविर लगाया गया, इस दौरान अत्यधिक बारिश में मकान गिरने एवं अन्य नुकसान क्षति का आकलन पंचायत सचिव एवं राजस्व उप निरीक्षक के मौजूदगी में किया गया, उपरांत मुखिया देवकी महतो ने कहा कि,
मैं पहले ही सुनिश्चित किया था कि, जिन लोगों का अत्यधिक बारिश से घर क्षतिग्रस्त हुआ है, उन्हें मुआवजा या आवास दिलाने का काम करेंगे, इस शिविर में रामेश्वर महतो, देवंती देवी, सकीना खातून, मुबारक हुसैन, मोहम्मद मुस्तकीम, रवीना खातून, मोहम्मद जाकिर,अनिल सोरेन सहीत कई लाभुक ने अपना आवेदन दिया, मौके पर मुखिया देवकी महतो, वार्ड सदस्य अजहरुद्दीन अंसारी, पंचायत सेवक अनीता राय अंगारे, रोजगार सेवक तालेश्वर हंसदा, कर्मचारी सुबोध कुमार, पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी रोशनी देवी, गीता देवी, गणेश प्रजापति, महिला उत्थान सबीना खातून, रामेश्वर महतो, इत्यादि मौजूद थे।

