रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। डाड़ी के गांव टोंगी निवासी आदिवासी नेता सिकंदर मुंडा के पिता स्वर्गीय नारायण मुंडा उम्र करीब 67 वर्ष का निधन हो गया, जैसे ही यह खबर क्षेत्र में फैली शोक की लहर दौड़ पड़ी, अंतिम संस्कार बुधवार को मंगरदाह नदी पर किया गया, जिसमें कई समाजसेवियों ने भाग लिया, बताया गया कि वे कुछ समय पहले से बीमार चल रहे थे, अपने पीछे स्वर्गीय नारायण ने पत्नी सारो देवी,
पुत्र सिकंदर मुंडा, विक्रम मुंडा व भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं,शोक व श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों में समाजसेवी मदन बेदिया, अरुण बेदिया, कार्तिक मुंडा, हीरालाल बेदिया, आशोक बेदिया, राजकिशोर महतो, राजेश बेदिया, पवन बेदिया, शत्रुध्न बेदिया समेत दर्जनों शामिल हैं।

