रिपोर्ट सज्जाद आरिफ
दुलमी। ऑल यूथ सोशल एजुकेशन डेवलपमेंट संस्था के द्वारा झारखंड के आधा दर्जन से अधिक जिलों में गरीब असहाय बच्चों को निशुल्क ट्यूशन सेवा उपलब्ध कराया जा रहा है। इसे हजारों छात्र लाभान्वित हो रहे हैं। वहीं संस्था की ओर से उपलब्ध कराए गए शिक्षक निपुणता के साथ सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को निशुल्क ट्यूशन दे रहे हैं।
इस संबंध में संस्था के संचालक संतोष देहाती ने बताया कि 9 अक्टूबर 2023 में दुलमी प्रखंड अंतर्गत गोडातु ग्राम से आरंभ हुए संस्था का यह अभियान अब झारखंड के रामगढ़, हजारीबाग, रांची, चाईबासा, चतरा शाहिद अन्य जिलों में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था के द्वारा शाम को बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया जा रहा है। जिन शिक्षकों का इसमें महत्वपूर्ण योगदान है।
उनमें बेबी देवी मुनीजा खातून, मोनिका देवी, ललिता देवी, शांति देवी, करिश्मा देवी, बबीता कुमारी, पूनम कुमारी, तिरुपति कुमारी, सोनी कुमारी, अनिता कुमारी, काजल, राजमणि, अर्चना, मालती, ममता, सुषमा, लीलावती, कुंती, पूनम, चंचल ,अंजू, अनीशा, लीला देवी, तबस्सुम और शिखा कुमारी निधि कुमारी चंचल, प्रेम कुमारी सहित कई शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संतोष देहाती ने बताया कि इस संस्था को झारखंड के सभी जिलों में गरीब असहाय बच्चों को ट्यूशन देने का संकल्प लिया है। यही कारण है कि संस्था का विस्तार बहुत तेजी से किया जा रहा है।

