अध्यक्ष प्रेमनाथ विश्वकर्मा, सचिव डॉ. आशीष कुमार और कोषाध्यक्ष बने आशीष कुमार गुप्ता
भुरकुंडा (रामगढ़)। रैयत विस्थापित कोयलांचल प्रभावित संघर्ष मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरूवार को भुरकुंडा में इकबाल हुसैन के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चमन लाल और संचालन आशीष कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें संरक्षक श्रीनाथ कर्माली, अध्यक्ष प्रेमनाथ विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन, लखन राम, उपेन्द्र गुप्ता, सचिव डॉ. आशीष कुमार, सहायक सचिव राजेन्द्र नायक, रामचंद्र राम, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता,
उपकोषाध्यक्ष नरेश नायक, संगठन सचिव इम्तियाज अहमद, उपसंगठन सचिव रामलाल करमाली चुने गये। वहीं कार्यकारिणी सदस्यो में रामशरण गिरी, किशोर नायक, राजेन्द्र कुमार दास, नकुल प्रसाद, राहुल सिंह, श्याम महतो, फिरदौस आलम शामिल हैं। नई कमेटी ने एक स्वर से मांग की कि भुरकुंडा क्षेत्र में नई शेल कमेटी का गठन जल्द से जल्द किया जाए,
अन्यथा संगठन को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बैठक के दौरान 15 अक्टूबर को थाना परिसर में हुई बैठक के दौरान डॉ. आशीष को बाहरी कहने की कड़ी निंदा की गई। सदस्यों ने कहा कि यह वक्तव्य संगठन की एकता को तोड़ने का प्रयास है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मोर्चा ने स्पष्ट किया कि संगठन रैयतों और विस्थापितों के हक की लड़ाई के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा।


