समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन30 सितंबर को गिद्दी-दामोदर पुल का होगा शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल करेंगे शिलान्यासबड़कीपोना में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से झुलसी महिला की मौतझारखंड के समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक व पौराणिक गाथाओं से जुडा करमा त्यौहार है : डॉ सुनील कश्यप
BREAKING
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टर
3 days ago
कोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरी
3 days ago
विधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण किया
3 days ago
कोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौल
3 days ago
प्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्न
3 days ago

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट आरिफ कुरैशी रामगढ़। गुरूवार को समाहरणालय सभाकक्ष में...
विज्ञापन

रिपोर्ट आरिफ कुरैशी

रामगढ़। गुरूवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त, रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के तहत हुए कार्यों का जायजा लेते हुए ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस सृजित कर जरूरतमंद व योग्य लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने मनरेगा संबंधित कार्यों में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

पोटो हो खेल विकास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान विकसित करने के तहत कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्माणाधीन मैदानों का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में नए स्थलों को चिन्हित कर उन्हें खेल मैदान के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को उनके उनके क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर विशेष नजर रखने एवं किसी भी प्रकार के अतिक्रमण से संबंधित सूचना प्राप्त होने पर त्वरित रूप से कार्य करने का निर्देश दिए ।

Advertisement
Advertisement

मौके पर उपायुक्त ने बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, मनरेगा अंतर्गत रिजेक्टेड ट्रांजैक्शंन, एरिया ऑफिसर एप, ग्रामीण क्षेत्रों में वर्मी कंपोस्ट यूनिट आदि के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। समाज कल्याण कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से वर्तमान में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया वहीं निजी भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में संचालित करने के मद्देनजर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को समन्वय स्थापित कर स्थल चिह्नित करते हुए आंगनवाड़ी भवन निर्माण करने का निर्देश दिया।

जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन की जानकारी लेते हुए केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने एवं विभिन्न आवश्यकताओं से संबंधित प्रतिवेदन तैयार कर जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

पंचायती राज विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिले के सभी पंचायत में स्थित पंचायत भावनों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया वहीं उपायुक्त ने पंचायत ज्ञान केंद्र के संबंध में जानकारी लिए साथ ही 15वें वित्त आयोग के तहत हो रहे हैं कार्यों के भी समीक्षा की साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति कार्यों की जानकारी लेते हुए

किसानों को किसी प्रकार की आप सुविधा न हो जिसके तहत पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया गया, धान अधिप्राप्ति के उपरांत राशि का भुगतान ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, राशन कार्ड हेतु आए आवेदनों को सत्यापित करते हुए योग्य व जरूरतमंद लोगों को राशन कार्ड के लाभ से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उपायुक्त ने जो लोग अहर्ता ना रखने के बावजूद राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं उनके विरुद्ध अभियान चलाने, वर्तमान में मृतक आदि का नाम राशन कार्ड से हटाने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालयों जिनमे किसी कारणवश अब तक विद्युत कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया है उनके लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को अभियान मोड में कार्य करते हुए सभी विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया इसके साथ ही उपायुक्त ने विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों आदि में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़ को आवश्यक निर्देश दिए।

कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं व किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने छात्रवृत्ति योजना की प्रगति, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए वहीं वन अधिकार पट्टा व सामुदायिकपट्टा उपलब्ध कराने के तहत कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी को अब तक लंबित मामलों की जांच करते हुए तत्काल रूप से प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं व की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने झारखंड मईया समान योजना के तहत विभिन्न माध्यमों से आए आवेदनों को जल्द से जल्द निष्पादित करने, पेंशन लाभुकों का आधार सीडिंग एवं मोबाइल नंबर अपडेशन का कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आगामी छठ पर्व के मद्देनजर बैठक के दौरान उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद व छावनी परिषद के अधिकारियों को छठ घाटों की सफाई सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने सुरक्षा दृष्टिकोण से छठ घाट पर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए। पशुपालन कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने ग्रामीण व अन्य जरूरतमंद लोगों को सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु कृषि एवं अन्य संबद्ध विभागों को आपस में समन्वय करते हुए किसान व पशु मेला आयोजित करने का निर्देश दिया वहीं विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभुको को देने के मद्देनजर एस्क्रौ खाता खोलने का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश उपायुक्त ने अधिकारियों को दिया।

इसके साथ ही पशुपालन योजनाओं सहित अन्य विकास कार्यों के नियमित संचालन हेतु उपायुक्त ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को विभिन्न आवश्यकताओं से संबंधित प्रतिवेदन तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त को नियमित रूप से कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top