भुरकुंडा-सौंदा डी नलकारी नदी छठ घाट का ओपी प्रभारी निर्भय गुप्ता ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं का लिया जायजा, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
भुरकुंडा (रामगढ़)। लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय कार्तिक छठ पूजा को लेकर भुरकुंडा ओपी प्रभारी निर्भय गुप्ता ने रविवार को भुरकुंडा कोयलांचल के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान ओपी प्रभारी श्री गुप्ता ने भुरकुंडा-सौंदा डी नलकारी नदी छट घाट, रिभर साईड दामोदर नदी छठ घाट का निरीक्षण कर छठव्रतियों को दी जाने वाली सुविधा और सुरक्षा को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश सामाजिक संगठनों को दिए।
इस दौरान उन्होंने घाटों की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी, बैरिकेडिंग और पानी की गहराई जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश संबंधित पूजा समिति के पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था और सूर्य उपासना का पर्व है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान कई लोग मौजूद थे।

