भुरकुंडा (रामगढ़)। भुरकुंडा सायल मोड स्थित आनंद मार्गी आश्रम में प्रत्येक माह के दूसरे रविवार की तरह इस बार भी ‘बाबा नाम केवलं’ अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन के समापन के बाद नारायण भोजन का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित आनंद मार्गियों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान मार्गियों ने बताया कि आश्रम में पानी की सुविधा के अभाव में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने आश्रम में चापानल लगवाने की मांग स्थानीय विधायक रोशन लाल चौधरी से की, ताकि जल संकट का स्थायी समाधान हो सके। इस अवसर पर भोला प्रसाद चौधरी, कृष्णा शर्मा, सुनील अग्रवाल, शकुंतला देवी, मंजू चौधरी, डॉ. उर्मिला दीदी, अनीता शर्मा, रामचंद्र गोसाई, गोपीचंद कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, लक्ष्मण प्रजापति, सुरेश प्रसाद, शत्रुघ्न सहित कई आनंदमार्गी उपस्थित थे।
