रिपोर्ट सज्जाद आरिफ
दुलमी।बाजार टांड़ में रविवार को पतंजलि योग समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पतंजलि प्रभारी नागेंद्र महली व संचालन महिला प्रभारी सुषमा देवी ने किया. बैठक में मुख्य रूप से पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी बासुदेव कुमार उपस्थित थे.बैठक में सर्व सम्मति योग कक्षा को बढ़ाने तथा प्रखंड क्षेत्र में सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर पांच अलग अलग जगहों पर लगाने का आदेश था. जिसमे तीन जगह इचातु , होन्हे व दुलमी बाजार टांड़ में शिविर लग चुका है.
वहीं अगामी पांच जनवरी 2026 को पिकनिक के लिए हुंडरू फॉल जाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी बासुदेव कुमार ने लोगों को ध्यान के बारे में बताते हुए कहा की एकाग्र रूप से ध्यान मात्र से ही मानसिक संतुलन ठीक रहता है. इसके अलावाआसन,प्रणायाम,व्यायाम की विस्तृत जानकारी दिया.मौके पर सरिता देवी,आशा देवी,बंटी कश्यप,सरिता वार्ड,बैज नाथ महतो आदि उपस्थित थे।

