रिपोर्ट एस कुमार
रामगढ़। सामाजिक कार्यकर्ता मो० आरिफ कुरैशी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री किरेन रिजिजू द्वारा उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्ति निबंधन की समय सीमा बढ़ाने के निर्णय का स्वागत किया है। कुरैशी ने मंत्री को एक पत्र लिखकर निबंधन की समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि कई वक्फ संपत्ति के मालिक और लाभार्थी उम्मीद पोर्टल और निबंधन प्रक्रिया के बारे में ठीक से अवगत नहीं हैं। इसके अलावा, आवश्यक दस्तावेजों को इकट्ठा करना भी एक लंबी और जटिल प्रक्रिया है।
इस मांग पर ध्यान देते हुए केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने निबंधन की अंतिम तिथि तीन महीने बढ़ाने की घोषणा की है। यह निर्णय वक्फ संपत्ति के मालिकों के लिए राहत का विषय है, क्योंकि इससे वे पर्याप्त समय लेकर अपने दस्तावेज संकलित कर सकेंगे और निबंधन पूरा कर सकेंगे।मो० आरिफ कुरैशी ने कहा, “हम इस महत्वपूर्ण फैसले का हार्दिक स्वागत करते हैं और मंत्री रिजिजू जी का आभार व्यक्त करते हैं।
यह फैसला वक्फ संपत्ति के मालिकों और लाभार्थियों के लिए एक बड़ा उपहार है।” उन्होंने सभी लाभार्थियों से आग्रह किया है कि वे जल्द से जल्द अपने दस्तावेज तैयार करें और उम्मीद पोर्टल पर निबंधन की प्रक्रिया पूरी करें। इस पहल से वक्फ संपत्ति की सही पहचान और संरक्षण में मदद मिलेगी।


