भुरकुंडा (रामगढ़)। चैनगडा गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला, जब गांव की प्रतिभाशाली बेटी प्रियल टोप्पो के 13वें जेपीएससी में बीडीओ पद पर नियुक्ति की खबर गांव पहुंची। गांव लौटने पर प्रियल टोप्पो का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। घर पहुंचते ही उनकी माता चांगो देवी और पिता बंशी उरांव ने पुष्प वर्षा कर बेटी का अभिनंदन किया और परिवार के साथ केक काटकर खुशी मनाई।
इस मौके पर ग्रामीणों में उत्साह और गर्व का माहौल रहा। ग्रामीणों ने कहा कि प्रियल टोप्पो ने अपने परिश्रम और समर्पण से न केवल परिवार बल्कि पूरे चैनगडा गांव का नाम रोशन किया है। यह सफलता हमारे गांव की बेटियों के लिए प्रेरणा है। प्रियल टोप्पो की सफलता पर समाजसेवी बिटु महतो, अंजु देवी, तुलेश्वर उरांव, गणेश, संदीप टोप्पो, सुनिल उरांव, सराफत अंसारी, प्रीतम महतो, सोनू, मनोज और वाहिद सहित दर्जनों ग्रामीणों हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
