अध्यक्ष करण कुमार बने सचिव बनाई गई प्रिया सिंह
रजरप्पा। डॉ एस० राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय,सुकरीगढ़ा, लारी,रामगढ़ के बहुउद्देशीय सभागार में बीएड के सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं के बीच छात्र परिषद का चुनाव किया गया जिसमें अध्यक्ष- करण कुमार,उपाध्यक्ष- अनिल कुमार ,सचिव- प्रिया सिंह, उपसचिव- संगीता कुमारी तथा कोषाध्यक्ष- संजय कुमार महतो तथा उपकोषाध्यक्ष-यशोदा कुमारी को बैंच लगाकर उनके सदस्यता की शपथ दिलाई गई,

महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव संजय कुमार प्रभाकर के द्वारा शपथ दिलाई तथा उनके द्वारा उन्हें अपनी कर्तव्यों को पूरी कर्तव्य निष्ठा तथा पूरी उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करने की सलाह दी,मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ०सुशील कुमार उपाध्याय,नयन कुमार मिश्रा, डॉ०अशोक राम श्रीमती इंदु कुमारी झा, l मुरारी कुमार दुबे, श्रीमती सुप्रिया बर्मन, श्रीमती सुलेखा कुमारी तथा वरुण कुमार के साथ सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

