विज्ञापन
रिपोर्ट आरिफ कुरैशी
रामगढ़। वार्ड नंबर 19 चैनगड़ा हेहल में वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार शर्मा एवं समाजसेवी नेपाली यादव की ओर से लगभग 500 से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने जरूरतमंदों की सहायता को सामाजिक दायित्व बताते हुए आगे भी ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
इस अवसर पर आशीष करमाली, मोहम्मद सज्जाद, फैजान अंसारी, सुल्तान अंसारी, मास्टर संतोष कुमार, नूतन कुमार महतो सहित गांव के कई बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे।