समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन30 सितंबर को गिद्दी-दामोदर पुल का होगा शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल करेंगे शिलान्यासबड़कीपोना में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से झुलसी महिला की मौतझारखंड के समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक व पौराणिक गाथाओं से जुडा करमा त्यौहार है : डॉ सुनील कश्यप
BREAKING
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टर
4 days ago
कोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरी
4 days ago
विधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण किया
4 days ago
कोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौल
4 days ago
प्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्न
4 days ago

बलकुदरा के ग्रामीणों ने बासल थाना में दिया आवेदन, जिंदल कंपनी पर अवैध जमीन खरीद का लगाया आरोप

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन प्रशासन से शीघ्र जांच कर न्याय दिलाने और कानूनी...
विज्ञापन

प्रशासन से शीघ्र जांच कर न्याय दिलाने और कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की हुई मांग

भुरकुंडा (रामगढ़)। बलकुदरा गांव के रैयतों ने बासल थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी पैतृक भूमि की सुरक्षा की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि खाता संख्या 282, प्लॉट संख्या 1522, कुल रकबा 1 एकड़ 28 डिसमिल जमीन पर वे तीन पीढ़ियों से शांतिपूर्वक दखल-कब्जा कर जोत-आबाद कर रहे हैं। उक्त भूमि पर चारदीवारी, आवासीय मकान और दुकानें भी निर्मित हैं।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार आज तक इस जमीन पर किसी अन्य व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा न तो कब्जा किया गया और न ही कोई दावा प्रस्तुत किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके पास दादा-परदादा के नाम का हुकुमनामा, रसीदें तथा हाल में किए गए सर्वे का डिग्री पेपर मौजूद हैं। आरोप है कि वर्ष 2009 में जिंदल कंपनी द्वारा ग्रामीणों से अवैध व फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन खरीद दिखाने का प्रयास किया गया।

Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी ने जहां-जहां जमीन खरीदी है, वहां रैयत से खरीद कर वास्तविक कब्जा भी लिया है, लेकिन इस भूमि पर करीब 14 वर्षों से न तो कोई कब्जा लिया गया और न ही कोई दावा किया गया। मामले में नया मोड़ तब आया जब लगभग चार माह पूर्व बलकुदरा निवासी बृजमोहन मुंडा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने आवास का निर्माण करा रहे थे।

इसी दौरान कंपनी के अधिकारियों द्वारा यह कहकर काम रोकने का दबाव बनाया गया कि यह जमीन कंपनी के नाम पर बिक चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण रुकवाने के लिए कंपनी ने थाना एवं अंचल अधिकारी को आवेदन देकर हस्तक्षेप का आग्रह किया, जिससे गांव में डर और भय का माहौल बन गया।

इसी आलोक में ग्रामीणों ने बासल थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, अनुमंडल अधिकारी तथा रामगढ़ उपायुक्त को आवेदन सौंपकर मांग की है कि वर्षों से कब्जे में रही पैतृक जमीन की रक्षा की जाए और अवैध ढंग से खरीद-बिक्री में संलिप्त दोषियों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र जांच कर न्याय दिलाने और कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

आवेदन देने वालों में बलकुदरा मुखिया विजय मुंडा, पूर्व जिला पार्षद झरी मुंडा, पूर्व मुखिया रामदास बेदिया, राजमोहन मुंडा, पवन मुंडा, नागेश्वर मुंडा, जागेश्वर मुंडा, बिजेंदर मुंडा, आयुष राज, रवि मुंडा, बृजमोहन मुंडा, शक्ति देवी, सीमा कुमारी, सुमन कुमारी, पूनम देवी, अवंती देवी, सावित्री देवी, लीला देवी, शकुंतला देवी, फूलमानी देवी, सुमित्रा देवी, बेबी देवी, रामप्रसाद मुंडा, रामचरण मुंडा, शिवचरण मुंडा सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top