समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन30 सितंबर को गिद्दी-दामोदर पुल का होगा शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल करेंगे शिलान्यासबड़कीपोना में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से झुलसी महिला की मौतझारखंड के समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक व पौराणिक गाथाओं से जुडा करमा त्यौहार है : डॉ सुनील कश्यप
BREAKING
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टर
3 days ago
कोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरी
3 days ago
विधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण किया
3 days ago
कोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौल
3 days ago
प्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्न
3 days ago

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत प्रभात फेरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट आरिफ कुरैशी रामगढ़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026...
विज्ञापन

रिपोर्ट आरिफ कुरैशी

रामगढ़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर जिले में आम नागरिकों, विशेषकर बच्चों एवं युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रभात फेरी एवं चित्रकला/पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सुरक्षित यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा का सम्मान तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने जैसे संदेशों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाया गया। सिदो कान्हू मैदान रामगढ़ से चट्टी बाजार रामगढ़ तक आयोजित प्रभात फेरी में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन

बच्चों ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें जैसे नारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर जागरूकता संदेश फैलाया। प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया। इसी क्रम में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों को कागज पर उकेरा।

Advertisement
Advertisement

प्रतियोगिता में बच्चों ने ट्रैफिक सिग्नल का महत्व, पैदल यात्रियों की सुरक्षा, स्कूल जोन में सावधानी, दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट के उपयोग जैसे संदेशों को आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित मोटर वाहन निरीक्षक मोनू मृणाल एवं विपुल उरांव सहित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर बच्चों की जागरूकता ही भविष्य में सुरक्षित समाज के निर्माण की नींव है।

उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन सड़क सुरक्षा के प्रति सतत जागरूकता बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top