भक्तीमय हुआ वातावरण, कल होगी मां की भव्य आराधना
रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। कोयला क्षेत्र अरगड्डा-सिरका, गिद्दी, रेलीगढ़ा, चुम्बा समेत आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा से पूर्व गुरुवार को मां हंस वाहिनी की प्रतिमाओं को उनके भक्तों के द्वारा अपने पूजा पंडालो, विद्यालय प्रांगण में ले जाने का सिलसिला देर संध्या तक जारी रहा, कल शुक्रवार को मां शारदे की पूजा छात्र-छात्राओं युवाओं द्वारा पूजा पंडालो में विद्यालय के कमरों में मां की प्रतिमा स्थापित कर भक्तिभाव के साथ पूजन की जाएगी,
वहीं बाजारों की बात की जाए तो इसबार मूर्ति 700 से लेकर 15 हजार तक की कीमतों पर मिली, पूरे बाजार में माता सरस्वती पूजा को लेकर चहल-पहल रही, पंडालो को रंग-बिरंगे कपड़ों और विद्युत सज्जा रंग-बिरंगे पताकों से सजाया संवारा गया था, मां को प्रसन्न करने के लिए भक्तों के द्वारा बैर, गाजर, मटर बुंदिया लड्डू और बताशा समेत श्वेत भोग व फूलों की व्यवस्था की गई थी, पूरा क्षेत्र मां सरस्वती के जयकारों से गूंज रहा था।


