समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
एसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांचझारखण्ड के मुख्यमंत्री सह झामुमो केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के 51वें जन्मदिन मनायाJPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तारजमीन विवाद में दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत मेंझारखंड में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर क्या बोले हेमंत सोरेनअंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह पर शिकंजा, कोरई गैंग के 11 अभियुक्तों को भेजा जेलविश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अर्पित किए श्रद्धा सुमनJPSC-JSSC विवाद में निर्जला अनशन पर बैठे जयराम महतो, बोले- CBI जांच हो, CM छात्रों से करें सीधी बातरामगढ़-पतरातू फोरलेन पर कुरसे गांव के निकट धूं-धूं कर जली बाइक, चालक फरार, जांच में जुटी भदानीनगर पुलिसझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, 'छात्रों से बातचीत को तैयार सरकाररांची- भूख हड़ताल पर बैठे एक शख़्स की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में किया गया शिफ़्टपरिसीमन विधेयक पर डीएमके क्या मोदी सरकार का साथ देगी?कांग्रेस के समर्थन से चल रही झारखंड सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स से राहुल ने की बातहूती के हमलों में यमन की सेना के कम से कम 30 जवानों की मौतसीरिया को लेकर तुर्की और इसराइल आए आमने-सामने
BREAKING
एसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांचझारखण्ड के मुख्यमंत्री सह झामुमो केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के 51वें जन्मदिन मनायाJPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तारजमीन विवाद में दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत मेंझारखंड में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर क्या बोले हेमंत सोरेनअंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह पर शिकंजा, कोरई गैंग के 11 अभियुक्तों को भेजा जेलविश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अर्पित किए श्रद्धा सुमनJPSC-JSSC विवाद में निर्जला अनशन पर बैठे जयराम महतो, बोले- CBI जांच हो, CM छात्रों से करें सीधी बातरामगढ़-पतरातू फोरलेन पर कुरसे गांव के निकट धूं-धूं कर जली बाइक, चालक फरार, जांच में जुटी भदानीनगर पुलिसझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, ‘छात्रों से बातचीत को तैयार सरकाररांची- भूख हड़ताल पर बैठे एक शख़्स की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में किया गया शिफ़्टपरिसीमन विधेयक पर डीएमके क्या मोदी सरकार का साथ देगी?

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

एसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांच
2 days ago
झारखण्ड के मुख्यमंत्री सह झामुमो केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के 51वें जन्मदिन मनाया
2 days ago
JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तार
2 days ago
जमीन विवाद में दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत में
2 days ago
झारखंड में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर क्या बोले हेमंत सोरेन
3 days ago

अखाड़ा भारतीय संस्कृति से जुडा पारम्परिक प पहचान है: राजीव जयसवाल

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन आस्था को सशक्त बनाना सबकी जिम्मेदारी: राजीव जायसवाल रजरप्पा...
विज्ञापन

आस्था को सशक्त बनाना सबकी जिम्मेदारी: राजीव जायसवाल

रजरप्पा (रामगढ़)। हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में पावन पर्व रामनवमी की गौरवशाली परंपरा,अखाड़ा संस्कृति एवं दंड कला के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से “सांसद दंड वितरण अभियान–2026” व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। यह अभियान हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ युवाओं को अनुशासन, संगठन और पारंपरिक युद्धकला से जोड़ते हुए उन्हें एक सकारात्मक दिशा प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन

इसी क्रम में चितरपुर मंडल अंतर्गत सुकरीगढ़ा दुर्गा मंदिर परिसर में सांसद दंड वितरण कार्यक्रम का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चितरपुर मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार ने की, जबकि संचालन निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गणेश प्रसाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल उपस्थित हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगढ़ विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी, चितरपुर मंडल सांसद प्रतिनिधि अर्जुन वर्मा तथा जिला मंत्री संजय प्रभाकर मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसके पश्चात अखाड़ा के सदस्यों एवं युवाओं के बीच दंड का वितरण किया गया। इस दौरान सैकड़ों युवाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को ऊर्जावान और उत्साहपूर्ण बना दिया। दंड प्राप्त करने के बाद युवाओं ने अखाड़ा परंपरा के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए आगामी रामनवमी में अनुशासित एवं भव्य प्रदर्शन का संकल्प लिया।

संबोधन में राजीव जायसवाल ने कहा कि अखाड़ा परंपरा केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और गौरव का प्रतीक है। यह परंपरा हमें अनुशासन, साहस और एकता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे अपनी संस्कृति को समझें और उसे आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाएं।उन्होंने आगे कहा कि आज के दौर में युवाओं को सकारात्मक दिशा देना अत्यंत आवश्यक है, और ऐसे आयोजन उन्हें शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अखाड़ा परंपरा को अपनाकर समाज में अनुशासन और समरसता का संदेश फैलाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि जब युवा संगठित होकर अपनी संस्कृति और परंपरा के प्रति समर्पित होते हैं, तो समाज में एक नई ऊर्जा का संचार होता है और यही ऊर्जा राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बनती है।

इस अवसर पर मूँगालाल महतो, रवींद्र दुबे, कृष्ण केवट, किशोर कुमार, हितेश पटेल, खेदन प्रसाद, महेंद्र राम, दिलीप प्रसाद, सुभाष प्रसाद, लक्ष्मण महतो, शैलेश दांगी सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग, अखाड़ा के सदस्य, पदाधिकारी एवं स्थानीय श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं ऊर्जावान बना रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि आगामी रामनवमी पर्व को और अधिक भव्य, दिव्य एवं अनुशासित रूप में मनाया जाएगा तथा अखाड़ा परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top