प्रयास व प्रोजेक्ट इंपैक्ट कार्यक्रम को बच्चों के साथ जोड़े ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षण मिल सके : संजीत कुमार
रिपोर्ट कृष्णा करमाली
चितरपुर (रामगढ़)। बुधवार को जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय मुरुबंदा, चितरपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में बच्चों की उपस्थित कम पाए जाने पर बच्चों की उपस्थित बढ़ाने का निर्देश दिया। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को किचन के आस-पास क्षेत्र को साफ सफ़ाई रखने का निर्देश दिया। इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि विद्यालय में प्रयास कार्यक्रम व प्रोजेक्ट इंपैक्ट को धरातल पर उतारे जिससे बच्चों की उपस्थिति बढ़ेगा और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण मिल सकेंगे।
