विधि-विधान के साथ स्थापित हुई प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता एवं बजरंगबली की प्रतिमा
भुरकुंडा (रामगढ़)। न्यू मार्केट पीटीपीएस पतरातू स्थित शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे श्री राम महायज्ञ के छठे दिन गुरूवार को पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता एवं बजरंगबली सहित सपरिवार प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई।
यज्ञाचार्य सत्येंद्र दुबे, राधेश्याम अग्रवाल एवं बनारस से आई उनकी टीम के नेतृत्व में पूजा-अर्चना और वैदिक अनुष्ठान कराया गया। समिति की ओर से यजमान के रूप में उत्तम सिंह, अवधेश चौरसिया, राहुल सिंह एवं अरुण शर्मा ने विधिवत पूजा-पाठ कर मंदिर परिसर में प्रतिमाओं की स्थापना कराई।
इस अवसर पर प्रतिमा दानकर्ता पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम अग्रवाल, सुजीत कुमार पटेल, अनिता जैन, चंद्रमौली त्रिवेदी, संटू सिंह, महावीर अग्रवाल, उमाशंकर अग्रवाल, रोहित सिंह, मनीष चौबे, लड्डू, बॉबी शर्मा एवं रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष उपस्थित रहे। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा।

