समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन30 सितंबर को गिद्दी-दामोदर पुल का होगा शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल करेंगे शिलान्यासबड़कीपोना में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से झुलसी महिला की मौतझारखंड के समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक व पौराणिक गाथाओं से जुडा करमा त्यौहार है : डॉ सुनील कश्यप
BREAKING
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टर
4 days ago
कोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरी
4 days ago
विधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण किया
4 days ago
कोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौल
4 days ago
प्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्न
4 days ago

संगम खदान में आउटसोर्सिंग पेच का विधिवत उद्घाटन

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन तीन माह में शुरू हो सकता है कोयला उत्पादन,...
विज्ञापन

तीन माह में शुरू हो सकता है कोयला उत्पादन, 50 लाख टन उत्पादन का लक्ष्य; रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार

भुरकुंडा (रामगढ़)। भुरकुंडा परियोजना अंतर्गत संगम खदान में आउटसोर्सिंग पेच के कार्य का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को एक्सावेशन क्षेत्र स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया गया। रैयत, विस्थापित, प्रभावित परिवारों के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न सामाजिक-संगठनों की मौजूदगी में आउटसोर्सिंग कार्य की औपचारिक शुरुआत हुई। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में जल्द कोयला उत्पादन शुरू होने की उम्मीदें तेज हो गई हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आउटसोर्सिंग ओबी कार्य की प्रारंभिक शुरुआत 7 मई को बीएलए प्राइवेट कंपनी एवं सीसीएल प्रबंधन द्वारा भूमि पूजन के साथ की गई थी। हालांकि टेंडर की निर्धारित तिथि 15 मई होने के कारण शुक्रवार को पुनः विधिवत पूजा-पाठ कर भुरकुंडा पेच का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर रैयत विस्थापित मोर्चा के रंजीत बेसरा, बीरेंद्र मांझी, शनि बेसरा तथा नौजवान सेना प्रमुख विश्वरंजन सिन्हा सहित अन्य लोगों ने नारियल फोड़कर ओबी कार्य का शुभारंभ किया।

Advertisement
Advertisement

उपस्थित लोगों ने बताया कि पूर्व में किया गया उद्घाटन केवल माइंस रोड निर्माण एवं साफ-सफाई कार्य के लिए था, जबकि शुक्रवार से वास्तविक आउटसोर्सिंग कार्य का विधिवत संचालन प्रारंभ हुआ है। बताया गया कि आगामी तीन माह के भीतर संगम खदान से कोयला उत्पादन शुरू होने की संभावना है। परियोजना के तहत अगले चार से पांच वर्षों में लगभग 40 से 50 लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होने के साथ-साथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम में भुरकुंडा कोलियरी रोडसेल समिति, संयुक्त विस्थापित प्रभावित मोर्चा, भुरकुंडा रैयत विस्थापित मोर्चा, ऑल झारखंड रैयत विस्थापित प्रभावित मोर्चा, झारखंडी बेरोजगार संघर्ष मोर्चा, क्षेत्रीय कोयलांचल संघर्ष समिति, भुरकुंडा कोल माइंस वर्कर्स यूनियन एवं राष्ट्र सर्वाेपरि वेलफेयर ट्रस्ट सहित कई संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

मौके पर झामुमो के हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया, झामुमो के प्रखंड सचिव उदय अग्रवाल, भुरकुंडा मुखिया अजय पासवान, दोतल्ला मुखिया सत्यवंती देवी, लव कुमार महतो, दर्शन गंझू, झरी मुंडा, संतोष मांझी, मुकेश राऊत, इमरोज खान, राजन करमाली, एचएन यादव, चमनलाल, जगतार सिंह, राणा प्रताप सिंह, राजाराम प्रसाद, संजय वर्मा, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, रविंद्र सिंह, विरेन्द्र यादव, श्रीनाथ करमाली एवं डॉ. आशिष कुमार, राज करमाली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। वहीं सीसीएल प्रबंधन की ओर से पीओ कुमार राकेश सत्यार्थी, ए. भंडारी, राजेश सिंह, अजय सिंह, अविनाश चंद्रा, पप्पू सिंह तथा बीएलए प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेंद्र कुमार समेत अन्य कई उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top