समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
भ्रामक दावों और मिस लेबलिंग वाले उत्पादों पर रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षणगणेश पूजा महोत्सव को लेकर रामगढ़ में रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोकजिला कौशल समिति की बैठक में भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोरखिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करूंगा: जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू100% संडे की मांग को लेकर गिद्दी सी में संयुक्त मोर्चा ने की पिट मीटिंगपिपरा गढ़ा में सड़क निर्माण की स्वीकृति पर ग्रामीणों में खुशी, संतोष मोदी एवं सामाजिक एकता मंच के प्रयास की सराहना17 साल का इंतजार खत्म, चपरी मोड़ से यादव चौक तक सड़क निर्माण का होगा शिलान्यासगिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूरग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मदद करूंगा: नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलताहाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाअवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4 क्विंटल 50 किलो जावा महुआ किया नष्ट
BREAKING
भ्रामक दावों और मिस लेबलिंग वाले उत्पादों पर रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षणगणेश पूजा महोत्सव को लेकर रामगढ़ में रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोकजिला कौशल समिति की बैठक में भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोरखिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करूंगा: जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू100% संडे की मांग को लेकर गिद्दी सी में संयुक्त मोर्चा ने की पिट मीटिंगपिपरा गढ़ा में सड़क निर्माण की स्वीकृति पर ग्रामीणों में खुशी, संतोष मोदी एवं सामाजिक एकता मंच के प्रयास की सराहना17 साल का इंतजार खत्म, चपरी मोड़ से यादव चौक तक सड़क निर्माण का होगा शिलान्यासगिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूर

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

भ्रामक दावों और मिस लेबलिंग वाले उत्पादों पर रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण
4 hours ago
गणेश पूजा महोत्सव को लेकर रामगढ़ में रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
4 hours ago
जिला कौशल समिति की बैठक में भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोर
4 hours ago
खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करूंगा: जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू
4 hours ago
100% संडे की मांग को लेकर गिद्दी सी में संयुक्त मोर्चा ने की पिट मीटिंग
4 hours ago

उपायुक्त ने किया चितरपुर प्रखंड का दौरा

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट कृष्णा करमाली। चितरपुर (रामगढ़)। उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज ने...
विज्ञापन
  • राजस्व शिविर एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
  • निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों को लेकर प्रखंड, अंचल एवं बाल विकास कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों का अगले आदेश तक वेतन किया गया बंद
  • एक हफ्ते में नहीं हुआ सुधार तो अग्रतार कार्रवाई कर होगी विभागीय कार्रवाई

रिपोर्ट कृष्णा करमाली।

चितरपुर (रामगढ़)। उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज ने सोमवार को चितरपुर प्रखंड का दौरा कर राजस्व शिविर, प्रखंड सह अंचल कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों के संधारण, साफ-सफाई, कर्मियों की उपस्थिति एवं आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने राजस्व शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं राजस्व संबंधित सेवाओं का लाभ आमजनों तक पारदर्शी एवं त्वरित रूप से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही उपायुक्त ने शिविर के दौरान प्राप्त हो रहे आवेदनों को यथासंभव शिविर में ही निष्पादित करने का निर्देश दिया वहीं जिन मामलों का निष्पादन शिविर के दौरान संभव नहीं है उन्हें स्पष्ट समय अवधि देते हुए निष्पादित करने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने शिविर के दौरान निष्पादित आवेदनों के आवेदनकर्ताओं के बीच दाखिल खारिज संबंधित प्रमाण पत्रों का भी वितरण किया।

Advertisement
Advertisement

इसके उपरांत उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का संधारण संतोषजनक नहीं पाया गया। कई महत्वपूर्ण पंजियों एवं दस्तावेजों का रख-रखाव निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं था। वहीं कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी खराब पाई गई। इसके अतिरिक्त कार्यालय संचालन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी कई खामियां पाई गईं।

उपायुक्त ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में भी कार्यालयों के समुचित संधारण, अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, बावजूद इसके निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया। इसे प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए उपायुक्त ने प्रखंड, अंचल एवं बाल विकास कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों का अगले आदेश तक वेतन बंद करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि एक सप्ताह के भीतर सभी कमियों में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित किया जाए।

निर्धारित अवधि में सुधार नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यालयों में अनुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों को बेहतर प्रशासनिक सेवा उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता दीप्ति प्रियंका कुजूर, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top