सौन्दा डी पंचायत के आजाद नगर रामनवमी मैदान में आयोजित हुआ धार्मिक कार्यक्रम, प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ आयोजन
भुरकुंडा (रामगढ़)। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार को सौन्दा डी ग्राम पंचायत अंतर्गत आजाद नगर रामनवमी मैदान स्थित नकारी नदी तट पर भव्य आरती एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर नकारी नदी के जल को प्रणाम किया और गंगा मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सौन्दा डी परियोजना पदाधिकारी कैलाश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि सौन्दा डी मुखिया उपेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच मिठाई और प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों ने गंगा दशहरा पर्व को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया। मौके पर सम्मानित अतिथियों में दशरथ कुर्मी, श्रीकांत, रागनी देवी, रंजीत सिंह, संतोष कुमार, मिठु सिंह, विशाल कुमार, शंकर भुईयां, निलु कुमारी महली, अनिता देवी, मनोज कुमार, रवि कुमार, सुनिता देवी, सूरज पासवान, सन्नी कुमार सहित लगभग 50 ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत समिति सरपंच प्रतिनिधि डब्लू पाण्डेय, उप मुखिया संजय भारती, आजाद नगर वार्ड सदस्य प्रतिनिधि संजय कुमार, सांसद पंचायत प्रहरी सह पूर्व वार्ड सदस्य प्रवीण नायक, पंचायत स्वयंसेवक संतोष रजक, हनुमान मंदिर पुजारी मुरली बैध, रामनवमी पूजा समिति आजाद नगर अध्यक्ष कृष्णा कुमार सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

