भुरकुंडा (रामगढ़)। तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार सुबह समापन हो गया। शिविर का आयोजन मुख्य प्रशिक्षक कोच कंचन दास के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षिका आस्था सिंह ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम की विधिवत जानकारी दी। शिविर में आस्था सिंह, सिमरन टोप्पो, खुशी, चित्रलेखा, भूमि, आदिती, संवि, श्रवण, विकास, शिवांश, श्रेयांश, अनुष्का समेत अन्य बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर कंचन दास ने बताया कि शिविर में सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, देवी चंद्रनमस्कार, हस्तपादासन, भुजंगासन, सर्वांगासन, हलासन, सेतुबंधासन, उष्ट्रासन, धनुरासन, चक्रासन, पद्मासन, मंडूकासन, बालासन, अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी जैसे कठिन योगासन और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। साथ ही नींबू पानी और आम रस का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। शिविर में अभिभावकों के रूप में रंजीत कुमार, कमलनाथ सिंह, सूरज, पूर्णा मुंडा एवं श्रवण कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
