रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। मांडू प्रखंड के बड़का चुम्बा पंचायत के वार्ड नंबर 4 में काफी दिनों से बरसात के दिनों में जल संग्रह होने के कारण आसपास के लोग काफी प्रभावित थे। जलजमाव की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत बड़का चुम्बा के मुखिया राजेंद्र कुमार प्रसाद एवं राजू महतो के सौजन्य से आज रोड ढलाई का कार्य शुरू कराया गया। सड़क ढलाई कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। ग्रामीण खुशी के साथ श्रमदान कर ढलाई कार्य को पूर्ण कराने में जुटे हुए हैं।
इस दौरान वार्ड सदस्य अवधेश कुमार दास, प्रेम कुमार दास, मदन कुमार दास, महेश महतो, सुदामा करमाली, शक्ति लाल रविदास, राजूराम, इंद्र कुमार दास, विनोद राम, प्रीतम राम, देवंती देवी, तारा देवी, श्रुति देवी, सरिता देवी, शांति देवी सहित अन्य लोगों ने श्रमदान कर सहयोग किया।

