रिपोर्ट एस कुमार
रामगढ़। रामगढ़ जिला के पुलिस अधीक्षक महोदय एवं रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय से समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद विद्या, प्रदेश सचिव राजेंद्र कुमार रवि, जिला संगठन सचिव एवं जिला सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों को पुष्प समर्पित कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान जिले एवं अनुमंडल क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं सुकून कायम रहने की कामना की गई। साथ ही समाज में आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने को लेकर सकारात्मक चर्चा भी हुई।
