इससे पूर्व मां छिन्नमस्तिका का दर्शन कर जीत का आशीर्वाद लिया
रिपोर्ट कृष्णा करमाली।
चितरपुर (रामगढ़)। कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के संग मंगलवार को रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने मां छिन्नमस्तिका का दर्शन कर जीत का आशीर्वाद लिया। साथ ही नारियल की बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया। उन्होंने समस्त झारखंड प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान रामगढ़ विधायक ममता देवी ने बुके देकर दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया।

रांची लौटने के दौरान दोनों नेताओं चितरपुर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान उन्हे अंग वस्त्र ओढ़ाकर, बुके देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। वही मीडिया से बातचीत के दौरान प्रणव झा ने कहा, सभी का आशीर्वाद मिले ताकि चुनाव जीत सकूं। जीत मिली तो राज्यसभा में झारखंड की आवाज को पूरी ताकत से उठाने का काम करूँगा।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अहसान उल्लाह सहित बजरंग महतो, हाजी अख्तर आजाद, लक्ष्मण महतो, जाकिर अख्तर, परवेज आलम, मो. साजिद, संतोष सोनी, फिरोज अंसारी, जनार्दन पाठक, अमित कुमार, कमलेश कुमार महतो सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।