समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
एसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांचझारखण्ड के मुख्यमंत्री सह झामुमो केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के 51वें जन्मदिन मनायाJPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तारजमीन विवाद में दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत मेंझारखंड में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर क्या बोले हेमंत सोरेनअंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह पर शिकंजा, कोरई गैंग के 11 अभियुक्तों को भेजा जेलविश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अर्पित किए श्रद्धा सुमनJPSC-JSSC विवाद में निर्जला अनशन पर बैठे जयराम महतो, बोले- CBI जांच हो, CM छात्रों से करें सीधी बातरामगढ़-पतरातू फोरलेन पर कुरसे गांव के निकट धूं-धूं कर जली बाइक, चालक फरार, जांच में जुटी भदानीनगर पुलिसझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, 'छात्रों से बातचीत को तैयार सरकाररांची- भूख हड़ताल पर बैठे एक शख़्स की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में किया गया शिफ़्टपरिसीमन विधेयक पर डीएमके क्या मोदी सरकार का साथ देगी?कांग्रेस के समर्थन से चल रही झारखंड सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स से राहुल ने की बातहूती के हमलों में यमन की सेना के कम से कम 30 जवानों की मौतसीरिया को लेकर तुर्की और इसराइल आए आमने-सामने
BREAKING
एसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांचझारखण्ड के मुख्यमंत्री सह झामुमो केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के 51वें जन्मदिन मनायाJPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तारजमीन विवाद में दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत मेंझारखंड में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर क्या बोले हेमंत सोरेनअंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह पर शिकंजा, कोरई गैंग के 11 अभियुक्तों को भेजा जेलविश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अर्पित किए श्रद्धा सुमनJPSC-JSSC विवाद में निर्जला अनशन पर बैठे जयराम महतो, बोले- CBI जांच हो, CM छात्रों से करें सीधी बातरामगढ़-पतरातू फोरलेन पर कुरसे गांव के निकट धूं-धूं कर जली बाइक, चालक फरार, जांच में जुटी भदानीनगर पुलिसझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, ‘छात्रों से बातचीत को तैयार सरकाररांची- भूख हड़ताल पर बैठे एक शख़्स की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में किया गया शिफ़्टपरिसीमन विधेयक पर डीएमके क्या मोदी सरकार का साथ देगी?

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

एसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांच
2 days ago
झारखण्ड के मुख्यमंत्री सह झामुमो केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के 51वें जन्मदिन मनाया
2 days ago
JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तार
2 days ago
जमीन विवाद में दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत में
2 days ago
झारखंड में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर क्या बोले हेमंत सोरेन
3 days ago

अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग ने किया रामगढ़ जिले का दौरा

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन सदर अस्पताल रामगढ़ में 250 अतिरिक्त बेड के लिए...
विज्ञापन
सदर अस्पताल रामगढ़ में 250 अतिरिक्त बेड के लिए जी+6 भवन निर्माण पर हुई चर्चा, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

रिपोर्ट आरिफ कुरैशी

रामगढ़। स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने रामगढ़ जिले का दौरा कर जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सा आधारभूत संरचनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सर्वप्रथम अपर मुख्य सचिव ने कांकेबार स्थित ट्रॉमा सेंटर भवन का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रॉमा सेंटर में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, उपकरणों एवं आपातकालीन सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ट्रॉमा सेंटर के मॉड्यूलर सिस्टम को अपग्रेड करने का निर्देश दिया। साथ ही ट्रॉमा सेंटर भवन के प्रथम तल पर अतिरिक्त निर्माण कार्य कराए जाने की संभावनाओं एवं आवश्यकताओं पर भी चर्चा की गई।

Advertisement
Advertisement

इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को आवश्यक तकनीकी परीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने तथा भविष्य की जरूरतों के अनुरूप कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत अपर मुख्य सचिव ने सदर अस्पताल रामगढ़ का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने गायनेकोलॉजी ओपीडी, ईएनटी ओपीडी, नेत्र रोग (आई) ओपीडी, डेंटल ओपीडी सहित अन्य विभागों का अवलोकन कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता एवं मरीजों की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने ऑपरेशन थिएटर (ओटी), स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू), डायलिसिस सेंटर, डॉक्टर क्वार्टर, स्टाफ क्वार्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों का निरीक्षण किया।

डॉक्टर एवं स्टाफ क्वार्टर की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के उपरांत उन्होंने पुराने डॉक्टर एवं स्टाफ क्वार्टर को हटाकर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त 10 मंजिला आवासीय भवन के निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा की तथा इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।‌निरीक्षण के क्रम में अपर मुख्य सचिव ने उपायुक्त रामगढ़ श्री ऋतुराज के साथ सदर अस्पताल परिसर में 250 अतिरिक्त बेड की क्षमता वाले नए भवन के निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान बताया गया कि भवन का निर्माण जी+6 (ग्राउंड प्लस छह मंजिला) मॉडल पर किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अभियंताओं को भवन निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने, सभी तकनीकी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा भविष्य की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त बेड क्षमता विकसित होने से जिले के मरीजों को बेहतर एवं विस्तारित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

दौरे के क्रम में अपर मुख्य सचिव ने सिविल सर्जन कार्यालय रामगढ़ का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर उपायुक्त रामगढ़ श्री ऋतुराज, उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री रविंद्र कुमार गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारी, अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top