समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
विद्यालय स्तरीय 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन।आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों का पंजीकरण होगा रद्दउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनशिक्षा विभाग द्वारा रामगढ़ जिले में किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षालंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देशगोला के बंदा गांव में अवैध विदेशी शराब निर्माण का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब व सामग्री बरामदहेसालोंग में 20-21 जून को आयोजित होगा दो दिवसीय मंडा पूजा महोत्सवउपायुक्त की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) की समीक्षा बैठक आयोजितग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया रामगढ़ जिले का दौरा, नवनिर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन रामगढ़ का किया उद्घाटनसीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन व जनप्रतिनिधिगणों के साथ समन्वय बैठक संपन्नमुहर्रम को लेकर भदानीनगर ओपी में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपीलभाजपा के समर्पित कार्यकर्ता सुबोध कुमार सिंह का असामयिक निधन, संगठन को अपूरणीय क्षतिस्वच्छता पखवाड़ा के तहत विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजनमनरेगा कर्मियों की 103वें दिन भी हड़ताल जारी, मांगें नहीं मानी गईं तो विधायकों के आवास के समक्ष होगा अनशनहजरत बीड़ी शाह बाबा का 37वां सालाना उर्स श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न
BREAKING
विद्यालय स्तरीय 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन।आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों का पंजीकरण होगा रद्दउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनशिक्षा विभाग द्वारा रामगढ़ जिले में किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षालंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देशगोला के बंदा गांव में अवैध विदेशी शराब निर्माण का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब व सामग्री बरामदहेसालोंग में 20-21 जून को आयोजित होगा दो दिवसीय मंडा पूजा महोत्सवउपायुक्त की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) की समीक्षा बैठक आयोजितग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया रामगढ़ जिले का दौरा, नवनिर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन रामगढ़ का किया उद्घाटनसीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन व जनप्रतिनिधिगणों के साथ समन्वय बैठक संपन्नमुहर्रम को लेकर भदानीनगर ओपी में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपीलभाजपा के समर्पित कार्यकर्ता सुबोध कुमार सिंह का असामयिक निधन, संगठन को अपूरणीय क्षति

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय स्तरीय 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन।
20 minutes ago
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों का पंजीकरण होगा रद्द
31 minutes ago
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजन
33 minutes ago
शिक्षा विभाग द्वारा रामगढ़ जिले में किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा
36 minutes ago
लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश
38 minutes ago

राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रजरप्पा। 11 जून 2026 को राधा गोविन्द विश्वविद्यालय रामगढ़...
विज्ञापन

रजरप्पा। 11 जून 2026 को राधा गोविन्द विश्वविद्यालय रामगढ़ के इतिहास विभाग द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के इतिहास विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, आदिवासी समाज में उनके योगदान तथा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को समझना और नई पीढ़ी तक उनके विचारों को पहुंचाना था। .

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। उपस्थित शिक्षकों, पदाधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने धरती आबा को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी. एन. साह ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हमें साहस, नेतृत्व और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को अपने महान इतिहास और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों से परिचित कराना भी है।

विज्ञापन

कुलपति प्रो (डॉ.) रश्मि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन महान सेनानियों में शामिल हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद ब्रिटिश सत्ता को चुनौती दी। कुलसचिव प्रो (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का योगदान भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक जनजातीय नायक ही नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक पहचान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक थे।

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने अत्यंत कम आयु में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन, शोषणकारी व्यवस्था और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जिस जन आंदोलन का नेतृत्व किया, वह भारतीय इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। उनका उलगुलान आंदोलन केवल राजनीतिक विद्रोह नहीं था, बल्कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा स्वाभिमान की लड़ाई थी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ)अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, विभाग के अन्य व्याख्यातगण छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. ममता द्वारा किया गया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं योगदान पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top