रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। सीसीएल अरगड्डा बंद माइंस काजू बागान चपरी टोंगी जंगल के में शनिवार को एक अवैध खनन का चाल धसने से अफरा तफरी का माहौल मच गया, सूचना मिलने के बाद सीसीएल अरगड्डा-सिरका व कुजू और रामगढ़ पुलिस मौके घटनास्थल पर पहुंची, इसके बाद सीसीएल माइंस रेस्क्यू टीम नईसराय से 14 सदस्य टीम पहुंचा, इसके पश्चात बचाव कार्य के लिए 7 सदस्य माइंस रेस्क्यू टीम अवैध मुहान के अंदर उतरा, लगभग एक घंटे के ऑपरेशन चलने के बाद बाहर चार युवकों को निकाला गया, बताया जाता है

कि अवैध कोयला खनन के बाद अरगड्डा काजू बागान चपरी जंगल में खनन मुहान खुले हैं, जिससे लोग कोयला चुनने के लिए जान जोखिम में उठाते हैं, इसी दरमियान दो युवा अवैध खनन स्थल के मुहान के अंदर घुसे लेकिन वे मूर्छित हो गए इनके पीछे उनके दो साथी भी खनन स्थल मुहान के अंदर गए लेकिन वे भी बेहोश हो गए, बताया जाता है


कि अवैध खनन माइंस के अंदर ऑक्सीजन कम होने के कारण यह घटना घटी, इसमें बुध बाजार सिरका के आशीष घटवार, किशोर रवानी, छोटकीटोंगी के देव बेदिया, डब्लू बेदिया बेहोशी की हालत में बाहर निकाले गए, जिन्हें पुलिस प्रशासन, सीसीएल के द्वारा एंबुलेंस की मदद से रामगढ़ के होप निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया, जहां से तीन को गंभीर अवस्था में रांची मेडिका ले जाने की बातें सामने आ रही थी,


लेकिन चारों की मृत होने की चर्चा है, खबर भेजे जाने तक मृतको की पुष्टि नहीं हो पाई है, वहीं घटना के बाद सीसीएल और कुजू पुलिस जांच में जुटा है, खबर फैलने के बाद रामगढ़ से एसडीपीओ, फॉरेस्ट विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया, पूरे क्षेत्र में घटना के बाद वातावरण काफी मातमी से जुड़ा हुआ है।

माइंस रेस्क्यू टीम में सनेस्द्र कुमार सिंह, तुलसी बड़ी, सिकंदर सोरेन, ए कुमार राज मृदा, राजेश कुमार, साइनाथ महतो, अमित कुमार श्रीवास्तव, विकास कुमार, एमडी समसूद, मनोज कुमार शर्मा, पिनरान अहमद, संजय कुमार, केशयूज राम, धीरज रावत, अरगड्डा के अधिकारी एसएन तिवारी, रमेश कुमार, सुरक्षा सिरका इंस्पेक्टर रोपना साहू, जीएम ऑफिस एसआई उमेश कुमार, जितेंद्र कुमार, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन पाडेय,थाना प्रभारी कुजू आशुतोष सिंह समेत पुलिस, होमगार्ड के दर्जनों जवान, ग्रामीण उपस्थित थे।