समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन30 सितंबर को गिद्दी-दामोदर पुल का होगा शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल करेंगे शिलान्यासबड़कीपोना में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से झुलसी महिला की मौतझारखंड के समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक व पौराणिक गाथाओं से जुडा करमा त्यौहार है : डॉ सुनील कश्यप
BREAKING
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टर
3 days ago
कोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरी
3 days ago
विधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण किया
3 days ago
कोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौल
3 days ago
प्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्न
3 days ago

रेस्क्यू सेवा के बदले 5000 रुपये लेने का आरोप भ्रामक व निराधार : खान बचाव केंद्र रामगढ़

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट एस कुमार सिरका। खान बचाव केंद्र, रामगढ़ के...
विज्ञापन

सिरका। खान बचाव केंद्र, रामगढ़ के अधीक्षक (बचाव सेवा) विकास कुमार ने रेस्क्यू सेवा के बदले 5000 रुपये लेने संबंधी लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह भ्रामक, तथ्यहीन और बेबुनियाद बताया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 13 जून 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे सिरका परियोजना पदाधिकारी, सीसीएल तथा 11:05 बजे रामगढ़ थाना प्रभारी द्वारा सूचना दी गई कि अरगड्डा क्षेत्र के काजू बागान में अवैध भूमिगत खनन के दौरान कुछ लोग फंस गए हैं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालना आवश्यक है।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही अधीक्षक (बचाव सेवा) के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम 11:07 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। बचाव दल के सदस्यों ने विषम परिस्थितियों में संकरे अवैध मुहानों से अंदर प्रवेश कर कीचड़ एवं अन्य जोखिमों को पार करते हुए चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला तथा प्रशासन और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा। विज्ञप्ति के अनुसार, इसी दौरान लगभग 11:30 बजे बुध बाजार निवासी राहुल कुमार अपने सात-आठ साथियों के साथ माइंस रेस्क्यू स्टेशन, रामगढ़ कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए

Advertisement
Advertisement

कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्हें बताया गया कि रेस्क्यू टीम सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है, इसके बावजूद वे लोग उत्पात मचाते रहे और कार्यालय के मुख्य द्वार का शीशा तोड़ दिया। घटना के फोटो और वीडियो उपलब्ध होने का दावा किया गया है। अधीक्षक (बचाव सेवा) ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों द्वारा उपद्रवियों को रोके जाने, उनकी मोटरसाइकिल जब्त किए जाने तथा पुलिस शिकायत की बात कहे जाने पर उन्होंने शीशे की मरम्मत के लिए 5000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। उन्होंने यह भी कहा कि मरम्मत कराने के बाद उक्त राशि वापस ले लेंगे।

इसके बाद वे वहां से चले गए। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 15 जून 2026 को विभिन्न समाचार पत्रों में नेता प्रतिपक्ष एवं झारखंड विधानसभा के सदस्य बाबूलाल मरांडी का यह बयान प्रकाशित हुआ कि उन्हें सूचना मिली है कि खान बचाव केंद्र, रामगढ़ के बचाव दल ने 5000 रुपये लेने के बाद रेस्क्यू कार्य किया। खान बचाव केंद्र ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा है कि 5000 रुपये की राशि कार्यालय में तोड़फोड़ से क्षतिग्रस्त शीशे की मरम्मत के संदर्भ में दी गई थी, जिसका रेस्क्यू अभियान से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि खान बचाव केंद्र, रामगढ़ एक आपातकालीन एवं वैधानिक संस्था है, जो हर संकट की घड़ी में तत्परता से बचाव कार्य करती है। संस्था का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गलत और भ्रामक जानकारी देकर नेता प्रतिपक्ष को गुमराह किया गया है। अंत में अधीक्षक (बचाव सेवा) ने कहा कि इस प्रकार के भ्रामक और असत्य आरोप उन बचावकर्मियों का मनोबल गिराते हैं, जो अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जिंदगी बचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने आरोपों का पुरजोर खंडन करते हुए तथ्यों को सार्वजनिक करने की बात कही है।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top