विज्ञापन
रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। गिद्दी थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह कार्रवाई मंगलवार को चलाए गए सायंकालीन अभियान के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार गिद्दी थाना कांड संख्या 05/26, धारा 303(2) के प्राथमिकी अभियुक्त दीपक रवानी उर्फ दीपक कुमार, पिता श्रीराम, निवासी परसोतिया परे बस्ती, थाना एवं जिला रामगढ़ तथा सागर तिर्की, पिता सनी तिर्की, निवासी आरकंटा नंबर-11 कॉलोनी, थाना मांडू (कुज्जू), जिला रामगढ़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन