समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
भ्रामक दावों और मिस लेबलिंग वाले उत्पादों पर रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षणगणेश पूजा महोत्सव को लेकर रामगढ़ में रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोकजिला कौशल समिति की बैठक में भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोरखिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करूंगा: जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू100% संडे की मांग को लेकर गिद्दी सी में संयुक्त मोर्चा ने की पिट मीटिंगपिपरा गढ़ा में सड़क निर्माण की स्वीकृति पर ग्रामीणों में खुशी, संतोष मोदी एवं सामाजिक एकता मंच के प्रयास की सराहना17 साल का इंतजार खत्म, चपरी मोड़ से यादव चौक तक सड़क निर्माण का होगा शिलान्यासगिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूरग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मदद करूंगा: नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलताहाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाअवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4 क्विंटल 50 किलो जावा महुआ किया नष्ट
BREAKING
भ्रामक दावों और मिस लेबलिंग वाले उत्पादों पर रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षणगणेश पूजा महोत्सव को लेकर रामगढ़ में रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोकजिला कौशल समिति की बैठक में भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोरखिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करूंगा: जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू100% संडे की मांग को लेकर गिद्दी सी में संयुक्त मोर्चा ने की पिट मीटिंगपिपरा गढ़ा में सड़क निर्माण की स्वीकृति पर ग्रामीणों में खुशी, संतोष मोदी एवं सामाजिक एकता मंच के प्रयास की सराहना17 साल का इंतजार खत्म, चपरी मोड़ से यादव चौक तक सड़क निर्माण का होगा शिलान्यासगिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूर

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

भ्रामक दावों और मिस लेबलिंग वाले उत्पादों पर रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण
3 hours ago
गणेश पूजा महोत्सव को लेकर रामगढ़ में रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
3 hours ago
जिला कौशल समिति की बैठक में भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोर
3 hours ago
खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करूंगा: जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू
3 hours ago
100% संडे की मांग को लेकर गिद्दी सी में संयुक्त मोर्चा ने की पिट मीटिंग
3 hours ago

100% संडे की मांग को लेकर गिद्दी सी में संयुक्त मोर्चा ने की पिट मीटिंग

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट एस. कुमार सिरका। गिद्दी सी वर्कशॉप में 100...
विज्ञापन

सिरका। गिद्दी सी वर्कशॉप में 100 प्रतिशत संडे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा के द्वारा पिट मीटिंग आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बैजनाथ मिस्त्री ने की, जबकि संचालन जन्मेजय सिंह ने किया। पिट मीटिंग में गिद्दी सी के मजदूरों को संबोधित करते हुए मजदूर नेता पुरुषोत्तम पाण्डेय, गौतम बनर्जी, जन्मेजय सिंह, शशि अजुन और बैजनाथ मिस्त्री ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार लेबर कोड लाकर मजदूरों के हितों को प्रभावित कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रबंधन के कथित तानाशाही रवैये से मजदूर त्रस्त हैं।

विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अरगड्डा प्रबंधन द्वारा प्रत्येक यूनिट में संडे के नाम पर मजदूरों के साथ शोषण और मनमानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि चार दिन काम के बाद मजदूरों को संडे दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से अरगड्डा एरिया उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने में पूरे सीसीएल में नंबर एक पर है। इसके बावजूद यहां के मजदूरों को संडे का लाभ नहीं मिल रहा है। कुछ जगहों पर मनमाने तरीके से पिक एंड चूज के आधार पर संडे दिया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

वहीं कार्यालयों में भी कर्मियों को संडे नहीं दिया जा रहा है। जीएम कार्यालय में एक-दो कर्मियों को छोड़कर अन्य कर्मियों को संडे नहीं दिए जाने की बात कही गई। इसी तरह सिरका ऑफिस, रेलीगढ़ा ऑफिस, गिद्दी ए और गिद्दी सी ऑफिस में भी स्थिति समान होने का आरोप लगाया गया। संयुक्त मोर्चा ने मांग की कि अरगड्डा प्रबंधन पूरे एरिया में मजदूरों को 100 प्रतिशत संडे का लाभ दे। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने की चेतावनी दी गई।

इस दौरान उपस्थित मजदूरों ने एक स्वर में नारेबाजी करते हुए मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की बात कही। पिट मीटिंग में मुख्य रूप से जवाहर यादव, सियाराम सिंह, अनिल मांझी, जय प्रकाश यादव, कुमार मुंडा, नीरज महतो, लखन बेदिया, काला पत्थर, परशुराम सतनामी, जितेंद्र कपारदार, बिनोद महतो, सुभाष बेदिया, मनोज मांझी, गंगा, बिनोद मुंडा, झारी मांझी सहित सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top