रामगढ़ /बरकाकाना । आज दिनांक 12.09.2026 को माननीय महाप्रबंधक श्री डिंपी गर्ग जी का 01.09.26 को पूर्व मध्य रेलवे में पदभार ग्रहण करने के उपरांत पतरातु के प्रथम दौरे एवं निरीक्षण के दौरान ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (ECREU ) पतरातु टीम द्वारा पौधा भेंट स्वरूप दिया गया । अंगवस्त्र ओढ़ाकर यूनियन के महामंत्री मृत्युंजय कुमार जी द्वारा महाप्रबंधक महोदय का सम्मान किया गया साथ जीवन कर्म ज्ञान की पुस्तक यथार्थ गीता उन्हें भेंट की गई ।
महामंत्री मृत्युंजय कुमार जी ने मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र जी को भी अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित कर उन्हें रामचरित मानस पवित्र ग्रंथ भेट किया। जिनको उन्होंने सम्मान पूर्वक ग्रहण किए । इसके पश्चात महासचिव मृत्युंजय कुमार ने उन्हें रेलकर्मियों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा उनपर चर्चा किया गया उन समस्याओं पर उन्होंने समाधान हेतु संगठन को आश्वासन दिये।
महाप्रबंधक महोदय PTPS रेलवे लाइन , गेट पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज, दोनों निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज,प्लेटफार्म 1 , स्टेशन पैनल , सिग्नल पैनल रूम , यार्ड , कैरेज वैगन , मॉडलिंग यार्ड रनिंग रुम, एवं क्रू लॉबी इत्यादि का निरीक्षण एवं अवलोकन किए ।
PTPS रेलवे लाइन को एलेक्ट्रिफाइड करने , गेट पर लगातार जाम से निजात होने एवं सुचारू वो निर्बाध ट्रेन परिचालन के लिए बन रहे ब्रिज को जल्द पूरा होने का निर्देश दिए । ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन टीम में महासचिव मृत्युंजय कुमार के साथ मंडल संगठन सचिव जवाहर प्रसाद,शाखा 1 सचिव संजीव कुमार,चितरंजन शर्मा, एस के गिरी, ललेंद्र कुमार, मनोविनोद ,शाखा 2 से शंभु कुमार ,संजीव कुमार इत्यादि शामिल थे ।
