रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। नगर परिषद के वार्ड संख्या 12, हेसला स्थित अरगड्डा न्यू कॉलोनी में गणेश चतुर्थी पूजा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सत्यम क्लब, अरगड्डा द्वारा पिछले 21 वर्षों से लगातार इस पूजा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को पूजा पंडाल का उद्घाटन रामगढ़ की लोकप्रिय विधायक ममता देवी के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता, पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, वार्ड पार्षद ललिता देवी, पार्षद सुषमा देवी और महिला नेत्री मंजू जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ममता देवी ने कहा, “आज बहुत ही खुशी का दिन है। आज गणेश पूजा के साथ-साथ तीज पर्व भी है, यह बहुत ही खुशहाली की बात है। यहां की कमेटी बहुत मजबूत और सक्रिय है, जो 21 वर्षों से लगातार इस आयोजन को सफलतापूर्वक कर रही है। कार्यक्रम में पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल राम, सदस्य सचिन, गरीबा भुइयां, अजय चौधरी, कोषाध्यक्ष भूपत ठक्कर, संरक्षक गोपाल मुंडा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
