रिपोर्ट आरिफ कुरैशी
रामगढ़। नमामि गंगे योजना अंतर्गत जिला गंगा समिति, रामगढ़ द्वारा दामोदर बचाओ आंदोलन समिति के सहयोग से दामोदर नदी घाट, रामगढ़ में भव्य गंगा पूजन एवं गंगा आरती का आयोजन किया गया। स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत इस अवसर पर बरकाकाना एवं रामगढ़ कैंट क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।अभियान के दौरान स्थानीय क्षेत्रों की गहन साफ-सफाई की गई तथा आमजनों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्यजल संरक्षण एवं जागरूकता: नदियों एवं अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण और संवर्धन के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना।स्वच्छ एवं निर्मल जलधाराओं के सतत संरक्षण के लिए जन-भागीदारी और सामूहिक संकल्प को मजबूत करना। उपस्थित लोगों द्वारा नदियों की पवित्रता, स्वच्छता एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन, जिला गंगा समिति एवं दामोदर बचाओ आंदोलन समिति के प्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। धार्मिक अनुष्ठान (गंगा पूजन एवं आरती) के माध्यम से संपूर्ण क्षेत्र में नदियों के प्रति सम्मान, स्वच्छता और संरक्षण का सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया।
