विज्ञापन
रजरप्पा। 19.सितम्बर को सीसीएल चरही ऑफिसर क्लब मे चूरचू नारी ऊर्जा सहयोग समिति प्राइवेट लिमिटेड,सपोर्ट संस्था की 9 नौवा आमसभा किया गया। इस कार्यक्रम मे हो रहे कार्य की प्रगति रिपोर्ट और आगे की कार्य योजना पर विचार विमर्श किया गया। इस आमसभा मे जिला परिषद सदस्य बासुदेव करमाली,चुरचू प्रखंड प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक, चुरचू मुखिया संघ अध्यक्ष देवकी महतो,पंचायत समिति सदस्य आशा राय, सहित संस्था के महिलाए एव पुरुष हजारों-हजार की संख्या उपस्थित हुए।

वही.सीसीएल द्वारा सैकड़ो ग्रामीण को आम, अमरूद, आंवला,सहित अन्य कई फलदार पौधा सभी के बीच बांटा गया।इसके बाद सीसीएल के द्वारा आम आवाम को आकस्मिक दुर्घटना से कैसे बचा जाए उसका बहुत ही अच्छे तरीके से समझाया गया।
विज्ञापन
