समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन30 सितंबर को गिद्दी-दामोदर पुल का होगा शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल करेंगे शिलान्यासबड़कीपोना में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से झुलसी महिला की मौतझारखंड के समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक व पौराणिक गाथाओं से जुडा करमा त्यौहार है : डॉ सुनील कश्यप
BREAKING
डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टरकोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरीविधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण कियाकोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौलप्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्नगिद्दी बस्ती में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, छह स्थानों पर एक साथ होगा गायनझारखंड की मंत्री दीपिका की बेटी की सहित चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोकमेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डाक सहायक सूरज बेदिया बने केंद्रीय जीएसटी एंड एक्साइज इंस्पेक्टर
3 days ago
कोयलांचल अरगड्डा-सिरका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत, दामोदर नदी के जलस्तर में भी हुई बढ़ोतरी
3 days ago
विधायक ममता ने किसान उच्च विद्यालय डभातु मे सहायक उपकरण का वितरण किया
3 days ago
कोयलांचल में करमा पर्व की धूम, अरगड्डा-सिरका से चुम्बा तक उत्साह का माहौल
3 days ago
प्रकृति से जुड़ा त्यौहार करमा महोत्सव हुआ धूमधाम से सम्पन्न
3 days ago

स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुआ समीक्षा बैठक का आयोजन

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट आरिफ कुरैशी रामगढ़। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा...
विज्ञापन

रिपोर्ट आरिफ कुरैशी

रामगढ़। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर सोमवार को उप विकास आयुक्त, रामगढ़ आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय ब्लॉक बी सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम सिविल सर्जन डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद के द्वारा उप विकास आयुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग की पूर्व में हुई समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों आदि से मरीज को रेफर कर निजी अस्पतालों में स्वयं मरीज का इलाज करने वाले चिकित्सकों संबंधित कोई भी मामला प्रकाश में आने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मातृत्व स्वास्थ्य व प्रसव संबंधित सुविधाओं की जानकारी लेते हुए मरीज को लाभ पहुंचाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

मातृत्व स्वास्थ्य अंतर्गत विभिन्न कार्यों की समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच स समय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। संस्थागत प्रसव संबंधित मामलों की समीक्षा में क्रम में उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में हो रहे प्रसव आदि की जानकारी लेते हुए उपलब्ध सुविधाओं को और भी प्रभावी तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं अथवा बच्चों की मृत्यु से संबंधित मामलों की गंभीरता पूर्वक जांच सुनिश्चित करने एवं संबंधित मामलों में ऑटोप्सी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

वहीं गर्भवती महिलाओं में हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामलों की पहचान प्रसव पूर्व जांच के दौरान विशेष ध्यान देते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल सहित अन्य सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों आदि में 24×7 आकस्मिक सेवाएं, प्रसव आदि हेतु चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कुपोषित बच्चों के इलाज हेतु उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने वर्तमान में एमटीसी केंद्र के माध्यम से कुपोषित बच्चों के इलाज की केंद्रवार जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने केंद्र का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा समाज कल्याण विभाग से समन्वय करते हुए कुपोषित बच्चों का इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल सहित अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, स्वास्थ्य केंद्रों आदि में मरीजों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने, ब्लड बैंक ले सफल संचालन को लेकर चर्चा के क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों, चिकित्सा पदाधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top