रिपोर्ट एस कुमार
रामगढ़। शनिवार को पुलिस केंद्र, रामगढ़ में आगामी बकरीद पर्व-2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विशेष तैयारी की गई। इस दौरान किसी भी आपातकालीन परिस्थिति एवं उपद्रवियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए गठित क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) के जवानों को पुलिस उपाधीक्षक, (मु०) रामगढ़ द्वारा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफिंग किया गया। ब्रीफिंग के दौरान पर्व के दौरान सतर्कता बरतने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा आमजनों के बीच शांति एवं भाईचारा बनाए रखने पर बल दिया गया। साथ ही किसी भी परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
