समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
छत्रपति शाही मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए आदिवासी जन परिषद के पदाधिकारीसुरक्षा कर्मियों ने पड़ारूनाला, हेसला, अरगड्डा बंद मांईस तीन अवैध मुहानों का किया निरीक्षण, बंद मिलेडाड़ी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक आयोजितहोसीर में किसान-रैयत संघर्ष समिति का गठन, प्रदूषण व रोजगार समेत समस्याओं के समाधान की उठी मांग100% संडे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तयजर्जर सड़क की जेसीबी से मरम्मत शुरू, ग्रामीणों को मिली राहतदुर्गा पूजा समिति का किया गया गठन, अध्यक्ष बने हीरालाल महतो सचिव की जिम्मेवारी मिली सुभाष ठाकुर कोसरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा का शैक्षणिक निरीक्षण संपन्नमां छिन्नमस्तिका के दरबार में पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश चंद्रशेखरप्रियातू में 17 सितंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा विश्वकर्मा पूजा, पूजा कमेटी गठित, मनीष करमाली बने अध्यक्षवॉयस ऑफ जर्नलिस्ट्स की अनौपचारिक बैठक का हुआ आयोजनसिस्टा सदैव एससी-एसटी कामगारों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है : महेंद्र मिस्त्रीचितरपुर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के नव आगंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह का हुआ आयोजन100% संडे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने चौथे दिन सिरका और गिद्दी-सी ऑफिस में की पिट मीटिंगगणेश चतुर्थी के अवसर पर डीएवी गिद्दी ए के विद्यार्थियों ने दिखाई अद्भुत क्रियाशीलता
BREAKING
छत्रपति शाही मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए आदिवासी जन परिषद के पदाधिकारीसुरक्षा कर्मियों ने पड़ारूनाला, हेसला, अरगड्डा बंद मांईस तीन अवैध मुहानों का किया निरीक्षण, बंद मिलेडाड़ी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक आयोजितहोसीर में किसान-रैयत संघर्ष समिति का गठन, प्रदूषण व रोजगार समेत समस्याओं के समाधान की उठी मांग100% संडे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तयजर्जर सड़क की जेसीबी से मरम्मत शुरू, ग्रामीणों को मिली राहतदुर्गा पूजा समिति का किया गया गठन, अध्यक्ष बने हीरालाल महतो सचिव की जिम्मेवारी मिली सुभाष ठाकुर कोसरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा का शैक्षणिक निरीक्षण संपन्नमां छिन्नमस्तिका के दरबार में पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश चंद्रशेखरप्रियातू में 17 सितंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा विश्वकर्मा पूजा, पूजा कमेटी गठित, मनीष करमाली बने अध्यक्षवॉयस ऑफ जर्नलिस्ट्स की अनौपचारिक बैठक का हुआ आयोजनसिस्टा सदैव एससी-एसटी कामगारों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है : महेंद्र मिस्त्री

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

छत्रपति शाही मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए आदिवासी जन परिषद के पदाधिकारी
21 hours ago
सुरक्षा कर्मियों ने पड़ारूनाला, हेसला, अरगड्डा बंद मांईस तीन अवैध मुहानों का किया निरीक्षण, बंद मिले
21 hours ago
डाड़ी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक आयोजित
21 hours ago
होसीर में किसान-रैयत संघर्ष समिति का गठन, प्रदूषण व रोजगार समेत समस्याओं के समाधान की उठी मांग
21 hours ago
100% संडे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तय
21 hours ago

चितरपुर में सलाहकार समिति की बैठक, महिला हिंसा मामलों की समीक्षा के साथ नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन गरिमा केंद्र में दर्ज 8 मामलों की हुई समीक्षा,...
विज्ञापन
गरिमा केंद्र में दर्ज 8 मामलों की हुई समीक्षा, अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण एवं त्वरित न्याय के लिए सहयोग का दिया भरोसा

रिपोर्ट एस कुमार

रामगढ़। चितरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेंडर रिसोर्स सेंटर (गरिमा केंद्र) के कार्यों, महिला हिंसा से संबंधित मामलों की प्रगति तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

विज्ञापन

बैठक में एलआरडीसी दीप्ति प्रियंका कुजूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपक मिंज, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रेणुका कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक लुकेश्वर साव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सदस्य मोहन महतो, रजरप्पा थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, प्रदान संस्था के प्रतिनिधि, जिला सामाजिक प्रबंधक सौरभ प्रसाद, संकुल संगठन की अध्यक्ष साबित देवी, सचिव सुशीला देवी, सीसी संजना कुमारी समेत सभी पंचायतों की जेंडर सीआरपी उपस्थित रहीं।

Advertisement
Advertisement

बैठक के दौरान गरिमा केंद्र, चितरपुर में अब तक पंजीकृत महिला हिंसा से संबंधित कुल आठ मामलों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। मामलों के निष्पादन, प्रगति एवं समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही उपस्थित सदस्यों को केंद्र की गतिविधियों एवं समुदाय पर पड़ रहे उसके सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई। रजरप्पा थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने गरिमा केंद्र के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए पुलिस प्रशासन हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।

वहीं बीडीओ दीपक मिंज ने भी पूर्व की भांति आगे निरंतर सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में उपस्थित प्रमुख द्रौपदी देवी ने भी महिला हित से जुड़े कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने गरिमा केंद्र में आरओ फिल्टर युक्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक पहल एवं सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही। एलआरडीसी दीप्ति प्रियंका कुजूर ने कहा कि जेंडर रिसोर्स सेंटर (गरिमा केंद्र) महिलाओं को सहायता, परामर्श और न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने केंद्र की सेवाओं को अधिक से अधिक जरूरतमंद एवं पीड़ित महिलाओं तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर महिलाओं एवं समुदाय से जुड़े मुद्दों के समाधान को अधिक प्रभावी बनाना था। सभी उपस्थित सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण और महिला हिंसा से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक के समापन पर नशा मुक्ति अभियान के तहत उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं प्रतिभागियों को निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही सभी को नशा मुक्ति एवं मादक पदार्थ निषेध की शपथ दिलाई गई। उपस्थित लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागरूकता फैलाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top