समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूरग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मदद करूंगा: नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलताहाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाअवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4 क्विंटल 50 किलो जावा महुआ किया नष्टडाक विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को टूटी झरना मंदिर परिसर में बैठकसदर अस्पताल रामगढ़ में भुगतान के एवज में ₹20,000 मांगने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोपदिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर एक दिवसीय पंचायत स्तरीय जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर संपन्नचपरी के जंगलों में हाथियों का मूवमेंट हुआ, लोगों ने देखा निशान, मचा है हड़कंपभू-माफिया के खिलाफ डियू मिशन चर्च से सुभाष चौक तक कैंडल मार्च, कार्रवाई की मांगमंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर आज और कल राजकीय शोक की घोषणा, अधिसूचना जारीसिकनी में भारी बारिश से गरीब परिवार के दीवारों में आई दरारें, भय के साए में जीने को है मजबूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी दुलमी से आवास देने की अपील
BREAKING
गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूरग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मदद करूंगा: नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलताहाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाअवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4 क्विंटल 50 किलो जावा महुआ किया नष्टडाक विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को टूटी झरना मंदिर परिसर में बैठकसदर अस्पताल रामगढ़ में भुगतान के एवज में ₹20,000 मांगने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोपदिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर एक दिवसीय पंचायत स्तरीय जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर संपन्नचपरी के जंगलों में हाथियों का मूवमेंट हुआ, लोगों ने देखा निशान, मचा है हड़कंप

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमा
1 day ago
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजन
1 day ago
मेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालय
1 day ago
विद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
1 day ago
12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूर
1 day ago

नन्हे कदमों ने गढ़ा सुनहरा भविष्य, राज्य स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन गिरिडीह ने दोनों वर्गों में जीता खिताब, झारखंड को...
विज्ञापन

रिपोर्ट : कृष्णा करमाली।

विज्ञापन

चितरपुर (रामगढ़)। रांची स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगांव के प्रैक्टिस ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का शनिवार को भव्य समापन हुआ। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC), रांची द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य के सभी 24 जिलों से आए 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन, अनुशासन, तकनीकी दक्षता और खेल भावना से सभी का दिल जीत लिया।

Advertisement
Advertisement

समापन समारोह के मुख्य अतिथि कांके के विधायक सुरेश कुमार बैठा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के रेफरी विभाग के प्रबंधक राहुल गुप्ता, ऑपरेशन प्रबंधक अनुप कुमार तथा जेएसएसपीएस की सुश्री पुष्पा हसा उपस्थित रहीं। अतिथियों का स्वागत राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया। मुख्य अतिथि सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा विद्यालय स्तर पर शुरू की गई यह पहल राज्य में फुटबॉल की मजबूत नींव तैयार कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक आयु में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर मिलने से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। यदि खिलाड़ी अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास बनाए रखें तो भविष्य में फीफा और डूरंड कप जैसी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी इसी मंच से निकलेंगे। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा कि तीन दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जिस आत्मविश्वास, तकनीकी दक्षता और खेल भावना का परिचय दिया, वह झारखंड में फुटबॉल के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।

उन्होंने कहा कि लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता अब राज्य में प्रतिभा संवर्धन का प्रभावी मंच बन चुकी है और आने वाले वर्षों में इसके सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिलेंगे।

फाइनल मुकाबले में गिरिडीह ने सिमडेगा को 1-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। साहेबगंज ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्लेयर ऑफ द मैच : अन्नू कुमारी (गिरिडीह)
बेस्ट गोलकीपर : सिमरन मार्की (सिमडेगा)
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : एंजल टोपनो (सिमडेगा)

खिताबी मुकाबले में गिरिडीह ने रामगढ़ को 1-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पाकुड़ तीसरे स्थान पर रहा।

प्लेयर ऑफ द मैच : संजय हेंब्रोम (गिरिडीह)
बेस्ट गोलकीपर : आयुष तिर्की (रामगढ़)
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : नीतीश मरांडी (गिरिडीह)

पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सरायकेला के सोम मुर्मू को ओवरऑल बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रदेव सिंह ने किया। समापन समारोह में विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों के साथ-साथ व्यक्तिगत पुरस्कार विजेताओं को ट्रॉफी, पदक एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी मनोज कुमार, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग तथा खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top