समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
शारदा इनोवेटर्स पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सवसीसीएल गिद्दी ए क्रेशर में बाइक सवार 3 अपराधियों ने चलाया ताबड़तोड़ गोली, हाईवा खलासी एक युवक के दोनों पैरों में लगी है गोली, मचा हड़कंप, मामला गिद्दी थाना क्षेत्र का, घायल को उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफरनन्हे कदमों ने गढ़ा सुनहरा भविष्य, राज्य स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापनहेसालोंग में भाकपा माले ने की बैठक, कहां छात्रों के संघर्ष व आंदोलन के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री को देना पड़ा इस्तीफासंकाय एवं छात्र विनिमय कार्यक्रम का सफल आयोजनविद्यालय की प्रगति और बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है : पुन्नु राम नायकभदानीनगर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 40 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारजिंदल स्टील में बड़े स्तर पर हुआ नेतृत्व परिवर्तन, विद्या रतन शर्मा फिर बने प्रबंध निदेशकपर्यावरण व बाल अधिकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर अग्रगति के निदेशक किरण शंकर दत्त राज्यपाल के हाथों सम्मानितडीएवी पब्लिक स्कूल, गिद्दी 'ए' में श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवसरामगढ़ नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापनकेंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों के आंदोलन और विपक्ष की जीत : सुजीत पटेलरजरप्पा में प्रगतिशील लेखक संघ झारखंड के पांचवें राज्य सम्मेलन की शुरुआतकिसी भी कीमत पर खाली नहीं होगा एक भी मकान : रमेन्द्र कुमारऐसा लिखें, जो देश, धर्म और समाज के लिए प्रेरणा बन जाए : जगदीश मित्तल
BREAKING
शारदा इनोवेटर्स पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सवसीसीएल गिद्दी ए क्रेशर में बाइक सवार 3 अपराधियों ने चलाया ताबड़तोड़ गोली, हाईवा खलासी एक युवक के दोनों पैरों में लगी है गोली, मचा हड़कंप, मामला गिद्दी थाना क्षेत्र का, घायल को उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफरनन्हे कदमों ने गढ़ा सुनहरा भविष्य, राज्य स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापनहेसालोंग में भाकपा माले ने की बैठक, कहां छात्रों के संघर्ष व आंदोलन के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री को देना पड़ा इस्तीफासंकाय एवं छात्र विनिमय कार्यक्रम का सफल आयोजनविद्यालय की प्रगति और बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है : पुन्नु राम नायकभदानीनगर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 40 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारजिंदल स्टील में बड़े स्तर पर हुआ नेतृत्व परिवर्तन, विद्या रतन शर्मा फिर बने प्रबंध निदेशकपर्यावरण व बाल अधिकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर अग्रगति के निदेशक किरण शंकर दत्त राज्यपाल के हाथों सम्मानितडीएवी पब्लिक स्कूल, गिद्दी ‘ए’ में श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवसरामगढ़ नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापनकेंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों के आंदोलन और विपक्ष की जीत : सुजीत पटेल

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शारदा इनोवेटर्स पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव
23 hours ago
सीसीएल गिद्दी ए क्रेशर में बाइक सवार 3 अपराधियों ने चलाया ताबड़तोड़ गोली, हाईवा खलासी एक युवक के दोनों पैरों में लगी है गोली, मचा हड़कंप, मामला गिद्दी थाना क्षेत्र का, घायल को उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर
5 days ago
नन्हे कदमों ने गढ़ा सुनहरा भविष्य, राज्य स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन
5 days ago
हेसालोंग में भाकपा माले ने की बैठक, कहां छात्रों के संघर्ष व आंदोलन के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा
5 days ago
संकाय एवं छात्र विनिमय कार्यक्रम का सफल आयोजन
5 days ago

जिले में 28 जून से 30 जून 2026 तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट आरिफ कुरैशी रामगढ़। राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस (राष्ट्रीय टीकाकरण...
विज्ञापन

रिपोर्ट आरिफ कुरैशी

रामगढ़। राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस (राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस – एनआईडी) के सफल आयोजन एवं आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय, रामगढ़ के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता सिविल सर्जन-सह-जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, डॉ अनिल कुमार द्वारा की गई। कार्यशाला में बताया गया कि जिले में 28 जून से 30 जून 2026 तक पल्स पोलियो अभियान संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन

अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अभियान के शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।

बैठक के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के एसएमओ डॉ. सुधानन्द रांची द्वारा उपस्थित सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, एसटीटी/बीटीटी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य समन्वयकों (सीसीएच) को पोलियो उन्मूलन, टीकाकरण की रणनीति तथा शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में अभियान के प्रभावी संचालन हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके तहत सभी प्रखंडों को सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार करने, पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने तथा स्थानीय स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बूथों की संख्या एवं आवश्यकता के अनुरूप बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स तथा अन्य प्रचार सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक अभिभावकों तक अभियान की जानकारी पहुंच सके और कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों से अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top