समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने बनाया श्याम को एजेकेएसएस यूनियन के एरिया उपाध्यक्षबिरसा मैदान चरही मे करमा महोत्सव मनाया गयाकोटपा अधिनियम के अनुपालन को लेकर शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर परिधि में चलाया गया जांच अभियानरामगढ़ में सोनी कैमरा का वर्कशॉप आयोजित, वेडिंग फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाई गईंरामगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 इंस्पेक्टर-दारोगा का तबादलाझारखण्ड का करमा त्यौहार सांस्कृतिक धरोहर है - जिप सदस्य धनेश्वर महतोबीएड कॉलेज सुकरीगड़ा मे धूमधाम से मनाया गया करमा महोत्सवदुलमी में ग्रामीणों की हुई बैठक, प्राचीन दुर्गा मंदिर समिति का किया गया पुनर्गठन, अध्यक्ष बने श्रीकांत कुशवाहा सचिव राजीव कुमार कुशवाहाअवैध शराब कारोबार मामले में दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार, गोला पुलिस की छापेमारी में मिली सफलताराधा गोविन्द विश्वविद्यालय में कर्मा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजनसुभाष नगर में कोचिंग, कंप्यूटर सेंटर व जिम के लिए तीन बड़े कमरे उपलब्धबीएस पब्लिक स्कूल अरगड़ा में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्वआरपीए रामगढ़ फोटोग्राफी एसोसिएशन का चुनाव 9 अक्टूबर को, 1 अक्टूबर से होगा नामांकनजर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरनाझारखण्ड सरकार खेल प्रतिभा आगे बढ़ाने के लिए बेहतर कार्य कर रही है : मंत्री योगेंद्र प्रसाद
BREAKING
मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने बनाया श्याम को एजेकेएसएस यूनियन के एरिया उपाध्यक्षबिरसा मैदान चरही मे करमा महोत्सव मनाया गयाकोटपा अधिनियम के अनुपालन को लेकर शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर परिधि में चलाया गया जांच अभियानरामगढ़ में सोनी कैमरा का वर्कशॉप आयोजित, वेडिंग फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाई गईंरामगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 इंस्पेक्टर-दारोगा का तबादलाझारखण्ड का करमा त्यौहार सांस्कृतिक धरोहर है – जिप सदस्य धनेश्वर महतोबीएड कॉलेज सुकरीगड़ा मे धूमधाम से मनाया गया करमा महोत्सवदुलमी में ग्रामीणों की हुई बैठक, प्राचीन दुर्गा मंदिर समिति का किया गया पुनर्गठन, अध्यक्ष बने श्रीकांत कुशवाहा सचिव राजीव कुमार कुशवाहाअवैध शराब कारोबार मामले में दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार, गोला पुलिस की छापेमारी में मिली सफलताराधा गोविन्द विश्वविद्यालय में कर्मा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजनसुभाष नगर में कोचिंग, कंप्यूटर सेंटर व जिम के लिए तीन बड़े कमरे उपलब्धबीएस पब्लिक स्कूल अरगड़ा में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने बनाया श्याम को एजेकेएसएस यूनियन के एरिया उपाध्यक्ष
58 minutes ago
बिरसा मैदान चरही मे करमा महोत्सव मनाया गया
60 minutes ago
कोटपा अधिनियम के अनुपालन को लेकर शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर परिधि में चलाया गया जांच अभियान
1 hour ago
रामगढ़ में सोनी कैमरा का वर्कशॉप आयोजित, वेडिंग फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाई गईं
1 hour ago
रामगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 इंस्पेक्टर-दारोगा का तबादला
1 hour ago

भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता सुबोध कुमार सिंह का असामयिक निधन, संगठन को अपूरणीय क्षति

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट : कृष्णा करमाली। चितरपुर (रामगढ़)। भारतीय जनता पार्टी...
विज्ञापन

चितरपुर (रामगढ़)। भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह के आकस्मिक निधन से भाजपा परिवार सहित पूरे रामगढ़ जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन का समाचार मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया।भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सुबोध कुमार सिंह एक कर्मठ, निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता थे, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह वे प्रतिदिन की भांति अपनी स्कूटी से अपने कार्यस्थल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे डिवाइडर से टकरा गए। दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। घटना के तुरंत बाद उन्हें सदर अस्पताल, रामगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर चिकित्सा के लिए हॉप हॉस्पिटल रेफर किया गया। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर पूरे क्षेत्र में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई।

Advertisement
Advertisement

शुक्रवार को दामोदर नदी तट पर पूरे श्रद्धा एवं सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, मित्रगण एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। सुबोध कुमार सिंह का राजनीतिक एवं संगठनात्मक जीवन अत्यंत सक्रिय और प्रेरणादायी रहा। उन्होंने बूथ अध्यक्ष, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष, नगर कोषाध्यक्ष, नगर उपाध्यक्ष, जिला कोषाध्यक्ष तथा जिला कार्यसमिति सदस्य सहित कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

संगठन के प्रति उनका समर्पण और कार्यशैली कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रही। उनका सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व सभी वर्गों के लोगों के बीच लोकप्रिय था। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बावला ने कहा कि सुबोध सिंह का असमय निधन भाजपा रामगढ़ परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक एवं अपूरणीय क्षति है। संगठन ने एक ऐसे समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ता शामिल थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि सुबोध कुमार सिंह का निधन केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि भाजपा परिवार के एक समर्पित, कर्मठ और विश्वसनीय साथी की क्षति है। उनके योगदान को संगठन सदैव स्मरण रखेगा।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top