समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने बनाया श्याम को एजेकेएसएस यूनियन के एरिया उपाध्यक्षबिरसा मैदान चरही मे करमा महोत्सव मनाया गयाकोटपा अधिनियम के अनुपालन को लेकर शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर परिधि में चलाया गया जांच अभियानरामगढ़ में सोनी कैमरा का वर्कशॉप आयोजित, वेडिंग फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाई गईंरामगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 इंस्पेक्टर-दारोगा का तबादलाझारखण्ड का करमा त्यौहार सांस्कृतिक धरोहर है - जिप सदस्य धनेश्वर महतोबीएड कॉलेज सुकरीगड़ा मे धूमधाम से मनाया गया करमा महोत्सवदुलमी में ग्रामीणों की हुई बैठक, प्राचीन दुर्गा मंदिर समिति का किया गया पुनर्गठन, अध्यक्ष बने श्रीकांत कुशवाहा सचिव राजीव कुमार कुशवाहाअवैध शराब कारोबार मामले में दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार, गोला पुलिस की छापेमारी में मिली सफलताराधा गोविन्द विश्वविद्यालय में कर्मा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजनसुभाष नगर में कोचिंग, कंप्यूटर सेंटर व जिम के लिए तीन बड़े कमरे उपलब्धबीएस पब्लिक स्कूल अरगड़ा में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्वआरपीए रामगढ़ फोटोग्राफी एसोसिएशन का चुनाव 9 अक्टूबर को, 1 अक्टूबर से होगा नामांकनजर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरनाझारखण्ड सरकार खेल प्रतिभा आगे बढ़ाने के लिए बेहतर कार्य कर रही है : मंत्री योगेंद्र प्रसाद
BREAKING
मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने बनाया श्याम को एजेकेएसएस यूनियन के एरिया उपाध्यक्षबिरसा मैदान चरही मे करमा महोत्सव मनाया गयाकोटपा अधिनियम के अनुपालन को लेकर शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर परिधि में चलाया गया जांच अभियानरामगढ़ में सोनी कैमरा का वर्कशॉप आयोजित, वेडिंग फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाई गईंरामगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 इंस्पेक्टर-दारोगा का तबादलाझारखण्ड का करमा त्यौहार सांस्कृतिक धरोहर है – जिप सदस्य धनेश्वर महतोबीएड कॉलेज सुकरीगड़ा मे धूमधाम से मनाया गया करमा महोत्सवदुलमी में ग्रामीणों की हुई बैठक, प्राचीन दुर्गा मंदिर समिति का किया गया पुनर्गठन, अध्यक्ष बने श्रीकांत कुशवाहा सचिव राजीव कुमार कुशवाहाअवैध शराब कारोबार मामले में दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार, गोला पुलिस की छापेमारी में मिली सफलताराधा गोविन्द विश्वविद्यालय में कर्मा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजनसुभाष नगर में कोचिंग, कंप्यूटर सेंटर व जिम के लिए तीन बड़े कमरे उपलब्धबीएस पब्लिक स्कूल अरगड़ा में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने बनाया श्याम को एजेकेएसएस यूनियन के एरिया उपाध्यक्ष
1 hour ago
बिरसा मैदान चरही मे करमा महोत्सव मनाया गया
1 hour ago
कोटपा अधिनियम के अनुपालन को लेकर शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर परिधि में चलाया गया जांच अभियान
1 hour ago
रामगढ़ में सोनी कैमरा का वर्कशॉप आयोजित, वेडिंग फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाई गईं
1 hour ago
रामगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 इंस्पेक्टर-दारोगा का तबादला
1 hour ago

सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन व जनप्रतिनिधिगणों के साथ समन्वय बैठक संपन्न

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट कृष्णा करमाली। चितरपुर (रामगढ़)। सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के...
विज्ञापन

चितरपुर (रामगढ़)। सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के कमांड क्षेत्र से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हेतु महाप्रबंधक सभागार, रजरप्पा क्षेत्र में एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक, रजरप्पा क्षेत्र राजीव सिंह ने की। बैठक में रजरप्पा परियोजना के परियोजना पदाधिकारी एलके राय, रजरप्पा वाशरी के परियोजना पदाधिकारी एलबी सिंह, महुआटांड थाना प्रभारी कृष्णा कुमार, रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक रंजीत कुमार महतो,

विज्ञापन

स्टाफ अधिकारी (खनन) गौतम नाथ, स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन) रामानुज, स्टाफ अधिकारी (परियोजना/योजना) रवि कुमार, स्टाफ अधिकारी (भूमि/राजस्व) बिनोद कुमार, स्टाफ अधिकारी (परि व यो) रवि कुमार तथा क्षेत्रीय नोडल अधिकारी (सुरक्षा) आशीष झा उपस्थित थे। बैठक में सेवई उत्तरी के मुखिया कुलदीप सिंह, सेवई दक्षिणी की मुखिया किरण देवी, धवईया के मुखिया तेजलाल महतो, बोरोबिंग की मुखिया बसंती देवी, बड़कीपोना के मुखिया अरविन्द सिंह, मायल के मुखिया मो. फिरोज तथा भूचूंगडीह की मुखिया सुनीता देवी सहित कमांड क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

Advertisement
Advertisement

बैठक में क्षेत्र में कोयला चोरी, अवैध कोयला खनन, अवैध परिवहन एवं भंडारण की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को अवैध खनन एवं कोयला चोरी के दुष्परिणामों तथा कानूनी प्रावधानों के संबंध में जागरूक करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर यह जानकारी दी गई कि रजरप्पा परियोजना की खदान एवं वाशरी क्षेत्र प्रतिबंधित क्षेत्र (Restricted Area) हैं तथा बिना अनुमति प्रवेश करना, कोयला चोरी करना अथवा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त होना दंडनीय अपराध है।

अवैध कोयला खनन, परिवहन, भंडारण एवं व्यापार से संबंधित मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 (MMDR Act) एवं अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। महुआटांड थाना प्रभारी कृष्णा कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए प्रबंधन के साथ हरसंभव सहयोग हेतु प्रतिबद्ध है।

उन्होंने रजरप्पा परियोजना के ब्लॉक-II विस्तार कार्य में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक रंजीत कुमार महतो ने सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु होमगार्ड जवानों को आवश्यक रूप से सशस्त्र किए जाने तथा खदान एवं माइंस क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था बढ़ाने का सुझाव दिया, जिससे अवैध गतिविधियों की रोकथाम में सहायता मिल सके।

बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास एवं स्थानीय हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया। उन्होंने मांग की कि सीसीएल द्वारा संचालित कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) योजनाओं में परियोजना प्रभावित ग्रामीणों को प्राथमिकता दी जाए, जिससे क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को और गति मिल सके।

साथ ही आउटसोर्सिंग कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं समान अवसर सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी पात्र स्थानीय ग्रामीणों को समय अवसर प्रदान करने का सुझाव दिया गया। महाप्रबंधक राजीव सिंह ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन, पुलिस, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सीसीएल के मध्य सतत समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अवैध कोयला खनन एवं कोयला चोरी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी पक्षों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top