समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
झारखंड में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर क्या बोले हेमंत सोरेनअंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह पर शिकंजा, कोरई गैंग के 11 अभियुक्तों को भेजा जेलविश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अर्पित किए श्रद्धा सुमनJPSC-JSSC विवाद में निर्जला अनशन पर बैठे जयराम महतो, बोले- CBI जांच हो, CM छात्रों से करें सीधी बातरामगढ़-पतरातू फोरलेन पर कुरसे गांव के निकट धूं-धूं कर जली बाइक, चालक फरार, जांच में जुटी भदानीनगर पुलिसझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, 'छात्रों से बातचीत को तैयार सरकाररांची- भूख हड़ताल पर बैठे एक शख़्स की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में किया गया शिफ़्टपरिसीमन विधेयक पर डीएमके क्या मोदी सरकार का साथ देगी?कांग्रेस के समर्थन से चल रही झारखंड सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स से राहुल ने की बातहूती के हमलों में यमन की सेना के कम से कम 30 जवानों की मौतसीरिया को लेकर तुर्की और इसराइल आए आमने-सामनेप्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ, कायस्थ पाठशाला ने बदला फ़ैसलाथाईलैंड: स्कूल में गोलीबारी में कम से कम 7 लोगों की मौत, क़रीब 15 घायलचंद्रशेखर आज़ाद ने कहा- आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत हमें नहीं, सरकार को बताएंभारत का श्रीलंका दौरा- शुभमन गिल को लगी चोट, आज नहीं होंगे मैदान पर
BREAKING
झारखंड में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर क्या बोले हेमंत सोरेनअंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह पर शिकंजा, कोरई गैंग के 11 अभियुक्तों को भेजा जेलविश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अर्पित किए श्रद्धा सुमनJPSC-JSSC विवाद में निर्जला अनशन पर बैठे जयराम महतो, बोले- CBI जांच हो, CM छात्रों से करें सीधी बातरामगढ़-पतरातू फोरलेन पर कुरसे गांव के निकट धूं-धूं कर जली बाइक, चालक फरार, जांच में जुटी भदानीनगर पुलिसझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, ‘छात्रों से बातचीत को तैयार सरकाररांची- भूख हड़ताल पर बैठे एक शख़्स की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में किया गया शिफ़्टपरिसीमन विधेयक पर डीएमके क्या मोदी सरकार का साथ देगी?कांग्रेस के समर्थन से चल रही झारखंड सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स से राहुल ने की बातहूती के हमलों में यमन की सेना के कम से कम 30 जवानों की मौतसीरिया को लेकर तुर्की और इसराइल आए आमने-सामनेप्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ, कायस्थ पाठशाला ने बदला फ़ैसला

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

झारखंड में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर क्या बोले हेमंत सोरेन
17 hours ago
अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह पर शिकंजा, कोरई गैंग के 11 अभियुक्तों को भेजा जेल
17 hours ago
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अर्पित किए श्रद्धा सुमन
17 hours ago
JPSC-JSSC विवाद में निर्जला अनशन पर बैठे जयराम महतो, बोले- CBI जांच हो, CM छात्रों से करें सीधी बात
22 hours ago
रामगढ़-पतरातू फोरलेन पर कुरसे गांव के निकट धूं-धूं कर जली बाइक, चालक फरार, जांच में जुटी भदानीनगर पुलिस
1 day ago

उरीमारी के जरजरा बस्ती में धूमधाम से मनाया गया 17वां सरना स्थापना दिवस, भव्य मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन भुरकुंडा (रामगढ़)। उरीमारी के जरजरा बस्ती में गुरुवार को...
विज्ञापन

भुरकुंडा (रामगढ़)। उरीमारी के जरजरा बस्ती में गुरुवार को 17वां सरना स्थापना दिवस बड़े ही हर्षाेल्लास, श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर सरना धर्म एवं संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

कार्यक्रम की शुरुआत धर्मगुरु संजीत बेदिया और पुजारी हैंजरा पाहान द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर की गई। पूजा के दौरान घर-परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेला मुख्य आकर्षण रहा। नागपुरी म्यूजिशियन रंगीला ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नागपुरी गीत-संगीत प्रस्तुत कर पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया।

विज्ञापन

लोकगीतों और पारंपरिक धुनों पर लोगों ने जमकर आनंद उठाया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और देर शाम तक कार्यक्रम का सिलसिला जारी रहा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर अध्यक्ष राजेंद्र बेदिया, सचिव प्रवीण बेदिया, कोषाध्यक्ष रवि बेदिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य शिवराज बेदिया, पोटंगा पूर्वी पंसस किशोर बेदिया, शिव शंकर बेदिया, सुनील बेदिया, रामदेव बेदिया, रूपेश बेदिया, रंजीत बेदिया, बिजेंद्र बेदिया, चुन्नू लाल, छोटे लाल बेदिया, बरसा बेदिया, प्रेम बेदिया, तुलसी बेदिया, उमेश बेदिया, जनता बेदिया, देवन बेदिया, निखिल चौधरी, संरक्षक सत्नारायण बेदिया, जितेंद्र बेदिया, नागेश्वरी बेदिया, जगमोहन बेदिया सहित अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

आयोजकों ने कहा कि सरना स्थापना दिवस केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को सहेजने का एक महत्वपूर्ण पर्व है। कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top