समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूरग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मदद करूंगा: नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलताहाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाअवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4 क्विंटल 50 किलो जावा महुआ किया नष्टडाक विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को टूटी झरना मंदिर परिसर में बैठकसदर अस्पताल रामगढ़ में भुगतान के एवज में ₹20,000 मांगने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोपदिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर एक दिवसीय पंचायत स्तरीय जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर संपन्नचपरी के जंगलों में हाथियों का मूवमेंट हुआ, लोगों ने देखा निशान, मचा है हड़कंपभू-माफिया के खिलाफ डियू मिशन चर्च से सुभाष चौक तक कैंडल मार्च, कार्रवाई की मांगमंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर आज और कल राजकीय शोक की घोषणा, अधिसूचना जारीसिकनी में भारी बारिश से गरीब परिवार के दीवारों में आई दरारें, भय के साए में जीने को है मजबूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी दुलमी से आवास देने की अपील
BREAKING
गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूरग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मदद करूंगा: नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलताहाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाअवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4 क्विंटल 50 किलो जावा महुआ किया नष्टडाक विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को टूटी झरना मंदिर परिसर में बैठकसदर अस्पताल रामगढ़ में भुगतान के एवज में ₹20,000 मांगने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोपदिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर एक दिवसीय पंचायत स्तरीय जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर संपन्नचपरी के जंगलों में हाथियों का मूवमेंट हुआ, लोगों ने देखा निशान, मचा है हड़कंप

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमा
1 day ago
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजन
1 day ago
मेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालय
1 day ago
विद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
1 day ago
12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूर
1 day ago

कुरसे फोरलेन पर जियो-बीपी का अत्याधुनिक ‘मन्नत फ्यूल’ का भव्य उद्घाटन, क्षेत्र को मिली आधुनिक ईंधन सेवा की नई सौगात

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन सांसद, विधायक एवं कई जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित, गुणवत्तापूर्ण ईंधन...
विज्ञापन

भुरकुंडा (रामगढ़)। भुरकुंडा-पतरातु फोरलेन स्थित कुरसे में गुरुवार को जियो-बीपी फ्यूल स्टेशन ‘मन्नत फ्यूल’ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड के स्टेट हेड सुरजीत आचार्य, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, धनबाद सांसद ढुलू महतो तथा बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर फ्यूल स्टेशन का उद्घाटन किया।

विज्ञापन

समारोह में मुख्य रूप से रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड के स्टेट बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर (झारखंड) जेसु मैथ्यू, की अकाउंट मैनेजर (फ्लीट सेल्स, झारखंड) पीयूष रवि, ई-कॉम मैनेजर (झारखंड) किशोर कुणाल, नेटवर्क डेवलपमेंट मैनेजर (झारखंड) रमीज राजा तथा एरिया मैनेजर (झारखंड) सुयश मिश्रा भी मौजूद थे। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि जियो-बीपी फ्यूल स्टेशन के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आधुनिक तकनीक से युक्त, गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद ईंधन सेवा उपलब्ध होगी।

Advertisement
Advertisement

इससे यात्रियों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र के व्यावसायिक विकास को भी नई गति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। उद्घाटन से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पुरोहित द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। पूजा में मन्नत फ्यूल के संचालक रूपेश दांगी, उनके पिता धर्मदेव महतो, माता धनेश्वरी देवी, भाई दिलीप दांगी व अनिल दांगी सपरिवार शामिल हुए। मौके पर मन्नत फ्यूल के संचालक रमेश दांगी उर्फ रूपेश दांगी ने कहा कि ‘मन्नत फ्यूल का उद्देश्य ग्राहकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ईंधन के साथ पारदर्शी, तेज और विश्वसनीय सेवा उपलब्ध कराना है।

हम आधुनिक सुविधाओं, स्वच्छ परिसर और बेहतर ग्राहक सेवा के माध्यम से लोगों का विश्वास जीतने का प्रयास करेंगे। ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी और भविष्य में भी बेहतर सेवाएं देने के लिए हम लगातार प्रयासरत रहेंगे। उदघाटन के मौके पर उप प्रमुख बबीता पांडेय, पूर्व उपप्रमुख रामाशंकर पांडेय उर्फ नूनू पांडेय, हरि रत्नम साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह बाबला, मुखिया किशोर महतो, पुरोहित अशोक मिश्रा, योगेश दांगी, रामफल बेदिया, टिकेश्वर महतो, गंगाधर कुशवाहा, द्वारिका प्रसाद, सागर दांगी, शौर्य प्रसाद कुशवाहा, राजेंद्र मुंडा, देवेंद्र सिंह, नईस आलम, प्रभास दास, मुन्ना दुबे, भूनू सिंह, नितेश ओझा, दुर्गा प्रसाद, अजय साहू, अनिल सोनी, सुनील दांगी, इमरोज खान, राजन सिंह, आशीष शर्मा, राजेश महतो, विजय यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top