समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूरग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मदद करूंगा: नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलताहाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाअवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4 क्विंटल 50 किलो जावा महुआ किया नष्टडाक विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को टूटी झरना मंदिर परिसर में बैठकसदर अस्पताल रामगढ़ में भुगतान के एवज में ₹20,000 मांगने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोपदिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर एक दिवसीय पंचायत स्तरीय जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर संपन्नचपरी के जंगलों में हाथियों का मूवमेंट हुआ, लोगों ने देखा निशान, मचा है हड़कंपभू-माफिया के खिलाफ डियू मिशन चर्च से सुभाष चौक तक कैंडल मार्च, कार्रवाई की मांगमंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर आज और कल राजकीय शोक की घोषणा, अधिसूचना जारीसिकनी में भारी बारिश से गरीब परिवार के दीवारों में आई दरारें, भय के साए में जीने को है मजबूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी दुलमी से आवास देने की अपील
BREAKING
गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूरग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मदद करूंगा: नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलताहाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाअवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4 क्विंटल 50 किलो जावा महुआ किया नष्टडाक विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को टूटी झरना मंदिर परिसर में बैठकसदर अस्पताल रामगढ़ में भुगतान के एवज में ₹20,000 मांगने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोपदिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर एक दिवसीय पंचायत स्तरीय जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर संपन्नचपरी के जंगलों में हाथियों का मूवमेंट हुआ, लोगों ने देखा निशान, मचा है हड़कंप

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमा
1 day ago
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजन
1 day ago
मेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालय
1 day ago
विद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
1 day ago
12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूर
1 day ago

65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर...
विज्ञापन
विज्ञापन
Advertisement
Advertisement

चितरपुर (रामगढ़)। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के पाँचवें दिन खेलगांव स्थित प्रैक्टिस मैदान एवं बीआईटी मेसरा मैदान में फाइनल मुकाबले खेले गए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीकांत पुरवार (एलएमसी सदस्य जेएसएसपीएस.) एवं पुष्पा हस्सा (जेएसएसपीएस.) उपस्थित रहीं।

सभी अतिथियों का स्वागत राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने पुष्पगुच्छ, मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर किया। तीनों वर्गों के विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है।

यदि वे अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत के साथ खेलते रहें तो राष्ट्रीय स्तर पर भी राज्य का नाम रोशन करेंगे।प्रतियोगिता के अंडर–15 बालक वर्ग के फाइनल में संथाल परगना एवं कोल्हान प्रमंडल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें संथाल परगना ने कोल्हान को 6–1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में दक्षिणी छोटानागपुर तीसरे स्थान पर रहा। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सुरेश बारी, बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार संजय हांसदा तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार रिवीजन हेंब्रोम को प्रदान किया गया।

वही अंडर–17 बालिका वर्ग के फाइनल में दक्षिणी छोटानागपुर एवं उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें दक्षिणी छोटानागपुर ने 2–1 से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस वर्ग में संथाल परगना तीसरे स्थान पर रहा। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मनीषा डुंगडुंग, बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार खुशबू कुमारी तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार सबरनी कुमारी को प्रदान किया गया।

जबकि अंडर–17 बालक वर्ग के फाइनल में दक्षिणी छोटानागपुर एवं कोल्हान प्रमंडल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें दक्षिणी छोटानागपुर ने 4–0 से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में संथाल परगना तीसरे स्थान पर रहा। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार विक्की उरांव, बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार निखिल कुमार महतो तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार अनीश कुजूर को प्रदान किया गया।

सभी विजेता खिलाड़ियों को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी मनोज कुमार, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग एवं राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। अब तीनों वर्गों की विजेता टीमें 65वीं राष्ट्रीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

अंडर 15 बालक वर्ग में

विजेता टीम – संत जोसेफ उच्च विद्यालय, गुहियाजोरी, दुमका।
उप विजेता टीम – संत जेवियर्स ब्वॉयज मिडिल स्कूल चाईबासा।

अंडर 17 बालक वर्ग में

विजेता टीम – जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, सिमडेगा।
उपविजेता टीम– मारवाड़ी+2हिंदी उच्च विद्यालय घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम।

अंडर 17 बालिका वर्ग में

विजेता टीम – संत पैट्रिक्स स्कूल गुमला।
उपविजेता टीम – पीएम श्री केबी उच्च विद्यालय हजारीबाग।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top