समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूरग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मदद करूंगा: नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलताहाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाअवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4 क्विंटल 50 किलो जावा महुआ किया नष्टडाक विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को टूटी झरना मंदिर परिसर में बैठकसदर अस्पताल रामगढ़ में भुगतान के एवज में ₹20,000 मांगने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोपदिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर एक दिवसीय पंचायत स्तरीय जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर संपन्नचपरी के जंगलों में हाथियों का मूवमेंट हुआ, लोगों ने देखा निशान, मचा है हड़कंपभू-माफिया के खिलाफ डियू मिशन चर्च से सुभाष चौक तक कैंडल मार्च, कार्रवाई की मांगमंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर आज और कल राजकीय शोक की घोषणा, अधिसूचना जारीसिकनी में भारी बारिश से गरीब परिवार के दीवारों में आई दरारें, भय के साए में जीने को है मजबूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी दुलमी से आवास देने की अपील
BREAKING
गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमाउपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजनमेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालयविद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूरग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मदद करूंगा: नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलताहाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाअवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4 क्विंटल 50 किलो जावा महुआ किया नष्टडाक विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को टूटी झरना मंदिर परिसर में बैठकसदर अस्पताल रामगढ़ में भुगतान के एवज में ₹20,000 मांगने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोपदिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर एक दिवसीय पंचायत स्तरीय जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर संपन्नचपरी के जंगलों में हाथियों का मूवमेंट हुआ, लोगों ने देखा निशान, मचा है हड़कंप

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की मरम्मती शुरू, आवागमन थमा
1 day ago
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजन
1 day ago
मेरा शब्द, मेरी कहानी’ अभियान से गूंजे रामगढ़ के विद्यालय
1 day ago
विद्यार्थियों को नशा उन्मूलन, पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
1 day ago
12 घंटे काम के दबाव और वेतन बकाया के विरोध में बाहर खड़े रहे दर्जनों मजदूर
1 day ago

खेलो झारखंड के तहत जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन खेल भी बनाता है करियर : रोशन लाल चौधरी...
विज्ञापन
विज्ञापन

भुरकुंडा (रामगढ़)। खेलो झारखंड के अंतर्गत जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार को पावन क्रूस विद्यालय भुरकुंडा में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि खेलो में भी करियर की असीम संभावनाएं हैं।

Advertisement
Advertisement

बेहतर खेल का प्रदर्शन कर खिलाडी अपना भविष्य संवार सकते हैं। श्री चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य स्तर पर रामगढ़ जिले का नाम रोशन करें। विद्यालय की प्राचार्या सुमंती टोप्पो ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की कुल सात टीमों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों में अंडर-15 बालक वर्ग के फाइनल में गांधी मेमोरियल सीएमएसओई रामगढ़ ने अग्रसेन डीएवी रामगढ़ को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग में गुरु नानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ ने मेजबान पावन क्रूस विद्यालय भुरकुंडा को 1-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में गांधी मेमोरियल सीएमएसओई रामगढ़ ने गुरु नानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ को 3-0 से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक खुशबू कुमारी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों का खेल राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के स्तर का है और उनका प्रदर्शन वास्तव में प्रशंसनीय है।

मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी के साथ पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, भाजपा के छोटानागपुर प्रमंडली प्रभारी योगेश दांगी, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिन्हा, विनोद सिंह, इमरोज खान, सलील मोहन सिन्हा आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एडीपीओ अनूप माइकल केरकेटा एवं एपीओ कुमार राज के नेतृत्व में शारीरिक शिक्षक धीरज कुमार पाठक, शेखर कुमार, सरफराज खान, मोहम्मद कमरुद्दीन, निरंजन कुमार, रविंद्र कुमार, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, कमल कुमार महतो, अरुण कुमार, प्रियंका कुमारी, मीरा कुमारी, आलोक कुमार मिश्रा सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top